एशिया कप 2025 के बीच बड़ा ऐलान, रविचंद्रन अश्विन बनेंगे टीम के हेड कोच
Published - 17 Sep 2025, 02:49 PM | Updated - 17 Sep 2025, 11:35 PM
Table of Contents
Ravichandran Ashwin: एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाना है। मौजूदा समय में टूर्नामेंट में लीग स्टेज मैच खेले जा रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदारी पेश कर रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच 28 सितंबर को खेलना है।
लेकिन एशिया कप 2025 के बीच ही एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अब कोचिंग की भूमिका में दिखने वाले हैं। अश्विन अब मैदान पर बतौर खिलाड़ी नहीं, खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते दिखाई देंगे। क्या है पूरी बात? जानिए...
Ravichandran Ashwin बनेंगे हेड कोच
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अब कोच की भूमिका में दिखाई देंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अश्विन अब इंटरनेशनल टी-20 लीग में कोच के रोल में दिखाई दे सकते हैं। वो बतौर खिलाड़ी उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि वो खिलाड़ी के रोल में भी दिख सकते हैं।
इंटरनेशनल टी-20 लीग के सीईओ डेविड व्हाइट ने टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में अश्विन ने इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि 'अश्विन के साथ हमारी बातचीत बहुत सकारात्मक रही है और उम्मीद है कि निकट भविष्य में हमें सकारात्मक समाचार मिलेंगे।
अश्विन के कोच बनने के सवाल पर डेविड व्हाइट ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हम ऐसी किसी भी चीज़ के लिए तैयार हैं। न केवल उनके खेल और कोचिंग के लिए, बल्कि उनके विश्लेषणात्मक कौशल के लिए भी। उनकी अपनी मीडिया कंपनी है, जिस पर वह काम कर रहे हैं। वह बहुत चतुर व्यक्ति हैं। हम सभी पहलुओं का स्वागत करेंगे।'
सभी फॉर्मेट से ले चुके हैं रिटायरमेंट
रविचंद्रन अश्निन (Ravichandran Ashwin) ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही भारतीय टीम के सभी प्रारूप से रिटायरमेंट का ऐलान किाय था। इसके बाद अब ऑलराउंडर ने आईपीएल 2025 के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह दिया है। हाल ही में उन्होंने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। जिसके बाद अब वो सभी फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं।
इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अश्विन को विदेशी लीग में खेलते देखा जा सकता है। वो तमाम विदेशी लीग में खेलते दिख सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन को विदेशी लीग में कोच बनने का दावा इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि दिग्गज अक्सर अपने क्रिकेट के अनुभव को यूट्यूब के माध्यम से शेयर करते हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि वो कोच की भूमिका में दिख सकते हैं।
कैसा रहा है Ravichandran Ashwin का IPL करियर
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। वो आईपीएल 2025 के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज भी हैं। ऑलराउंडर ने 221 आईपीएल मैचों में 7.2 की इकोनॉमी रेट के साथ 187 विकेट लिए हैं। साथ ही उन्होंने 833 रन भी बनाए हैं। उन्होंने सीएसके के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। साथ ही वो पिछले साल यानी कि अपने आखिरी आईपीएल सीजन में भी सीएसके का हिस्सा थे।
वहीं, उनके इंटरनेशनल करियर के बारे में बात करें, तो उनका भारत के लिए करियर भी काफी शानदार रहा है। अश्विन ने टीम इंडिया के लिए 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही 116 वनडे मैच में 156 विकेट और 65 टी-20 मैचों में 72 विकेट हासिल किए हैं। अब वो नए रोल में नजर आ सकते हैं।