दूसरे मैच से पहले चयनकर्ताओं ने इस खूंखार खिलाड़ी को भेजा बुलावा, टीम में अचानक किया शामिल

Published - 16 Jun 2026, 09:31 AM | Updated - 16 Jun 2026, 09:58 AM

Team

Star Player Joined Team: इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी ज्यादा क्रिकेट हो रही है। आईपीएल 2026 के कारण बीच में कुछ समय के लिए ज्यादातर टीमें ब्रेक पर थीं या फिर अपनी दूसरी दर्जे की टीमों का चयन कर रही थीं लेकिन अब फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान संभाल रही हैं। न्यूजीलैंड भी एक्शन में बिजी है और इंग्लैंड के दौरे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत तीन मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त है।

इस सीरीज के पहले मैच में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Team) को 115 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसी सीरीज से टॉम लैथम की कप्तानी वाली टीम 1-0 से पीछे चल रही है। अब न्यूजीलैंड का प्रयास दूसरा मैच जीतकर वापसी करने का होगा।

17 जून से इंग्लैंड के विरुद्ध New Zealand Team खेलेगी दूसरा टेस्ट

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट सिर्फ चार दिन में ही खत्म हो गया था। इसी वजह से 7 जून के बाद से दोनों ही टीमें ब्रेक पर थीं। इस दौरान इंग्लैंड के खेमे में कंट्रोवर्सी भी हुई, जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन शामिल पाए गए। इनके खिलाफ जांच चल रही है। इसी वजह से ये दोनों दूसरे टेस्ट के लिए नहीं चुने गए हैं।

तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाना है। अगर न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Team) इस मुकाबले में हार का सामना करती है तो फिर उसके हाथ से सीरीज निकल जाएगी। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की नजर जीत के साथ 2-0 की अजेय बढ़त लेने पर होगी।

दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ने स्क्वाड में खूंखार खिलाड़ी किया शामिल

Team 1

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Team) ने अपने स्क्वाड में 33 वर्षीय बल्लेबाज विल यंग को शामिल किया है। यंग को टेस्ट में काफी माहिर बल्लेबाज माना जाता है। जब न्यूजीलैंड ने भारत में 3-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी तो उसमें यंग ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा उन्होंने पिछले साल खेले दो टेस्ट में 57.50 की औसत से रन बनाए। यही कारण है कि अब उन्हें इंग्लैंड सीरीज के बीच में ही स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है।

विल यंग ने न्यूजीलैंड टीम के स्क्वाड में किसकी जगह ली

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शेष दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Team) ने विल यंग को अपने स्क्वाड में जोड़ा है। यह फैसला दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के कारण लिया गया है।

दरअसल, विलियमसन सीरीज के लिए कीवी टीम के स्क्वाड का हिस्सा था लेकिन उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद तत्काल प्रभाव से रिटायरमेंट ले लिया। इसी वजह से न्यूजीलैंड ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में यंग को चुना है।

विल यंग की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के लिए अभी तक 23 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 31.97 की औसत से 1215 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में कोई शतक नहीं बनाया है लेकिन 11 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शेष दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैक फॉलक्स, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोलस, विलियम ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग

यह भी पढ़ें: काउंटी डेब्यू में मानव सुथार का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, गेंद से चटकाए 4 विकेट, तो बल्ले से भी बना डाले इतने रन

Tagged:

kane williamson England Cricket Team New Zealand cricket team Will Young
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com