IND vs NZ Final से पहले कीवी टीम ने खेला माइंड गेम, बोले ‘बुमराह को हम आराम से खेल सकते.....’
Published - 07 Mar 2026, 02:34 PM | Updated - 07 Mar 2026, 02:39 PM
Table of Contents
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. IND vs NZ Final से पहले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीम बुमराह की काफी सराहना की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह भी एक इंसान है. उनका भी दिन कभी-कभी खराब हो सकता है.
IND vs NZ Final से पहले ग्लेन फिलिप्स का बुमराह पर बयान

फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के ग्लेन फिलिप्स ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि बुमराह शानदार गेंदबाजी करते हैं और उनके खिलाफ खेलना मुश्किल है. लेकिन वह भी एक इंसान है, उनके लिए भी कभी कोई दिन अच्छा नहीं हो सकता है. वह बुमराह के उसी दिन का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बूम-बूम बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीमों में खौफ बनाया है. खासकर उनकी डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन चुकी है. क्रीज पर खड़े होने से पहले बैटर बुमराह को देखकर डर से कांपने लगते हैं.
बुमराह के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने बताई रणनीति
ग्लेन फिलिप्स ने आगे कहा, जसप्रीत बुमराह एक शानदार गेंदबाज है. उनके पास अलग-अलग वेरिएशन का अनुभव है और वह विकेट लेने में ज्यादा कामयाब है. हमें उम्मीद है कि फाइनल मैच में उनके खिलाफ हमारा दिन अच्छा होगा.
न्यूजीलैंड ऑलराउंडर ने यह भी माना कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खास रणनीति अपनाई.
उन्होंने बुमराह के ओवर संभल कर और धीमे खेले. लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे. अगर भारतीय गेंदबाज से चूक होती है तो हम IND vs NZ Final मुकाबले में उसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.
संजू सैमसन ने बुमराह को बताया एक पीढ़ी के गेंदबाज
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह ने हाई क्लास गेंदबाजी की थी. उन्होंने इस मैत में सिर्फ चार ओवर में 33 रन लुटाते हुए 1 विकेट चटकाया था. जिसके बाद इंग्लिश बल्लेबाजों की रन बनाने की रफ्तार पर अच्छा-खास असर हुआ था. हालांकि, इस मुकाबले में संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था.
लेकिन उनका कहना था कि बुमराह को यह अवॉर्ड मिलना चाहिए था. इतना ही नहीं बल्कि संजू ने जसप्रीत की तारीफ में यह तक कह दिया कि उनके जैसा गेंदबादी सिर्फ एक पीढ़ी में एक ही बार आता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फ्लॉप इलेवन आई सामने, अभिषेक शर्मा से लेकर बाबर आजम तक को जगह
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर