BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट आई सामने, A कैटेगरी में 3 खिलाड़ी, रोहित-विराट का डिमोशन
Published - 07 Feb 2026, 12:57 PM | Updated - 07 Feb 2026, 12:58 PM
Table of Contents
BCCI: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने आगामी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 के लिए सुची को तैयार कर लिया है। इस बार कुल 30 खिलाड़ियों को इस अनुबंध में शामिल किया जाएगा। जबकि ए प्लस कैटेगिरी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।
वहीं, इस सुची में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन होना तय माना जा रहा है, जबकि इससे पहले ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी बीसीसीआई (BCCI) की केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट में ए प्लस कैटेगिरी में शामिल थे। लेकिन इस बार इस दोनों को दूसरी कैटेगिरी में शिफ्ट किया जा सकता है।
BCCI ने किया रोहित-विराट का डिमोशन

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत के लिए केवल वनडे प्रारूप में खेलते नजर आते हैं। जबकि टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद दोनों ने एक साथ टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद मई 2025 में दोनों ने लगभग एक समय पर टेस्ट प्रारूप के भी रिटायरमेंट का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था।
हालांकि, दो प्रारूप को अलविदा कहने के बाद बीसीसीआई (BCCI) रोहित-विराट का डिमोशन करके उन्हें ग्रुप बी कैटेगिरी में शिफ्ट कर सकती है। बता दें कि, पहले ये दोनों दिग्गज ए प्लस कैटेगिरी में शामिल थे, जिसे इस बार बीसीसीआई (BCCI) पूरी तरह से समाप्त कर सकती है। बता दें कि, ए प्लस कैटेगिरी वालों को बीसीसीआई सालाना 7 करोड़ रुपये सैलरी देती थी।
A कैटेगरी में 3 खिलाड़ी
ए प्लस कैटेगिरी समाप्त होने के बाद ए कैटेगिरी बीसीसीआई की सालाना सैलरी में शीर्ष पर पहुंच गई है, जहां पर केवल तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। लेकिन खिलाड़ियों के नाम जानने से पहले आपको बता दें कि, इसमें शामिल प्लेयर्स को बीसीसीआई (BCCI) सालाना पांच करोड़ रुपये की सैलरी देती है।
इस लिस्ट में टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल, प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है। बता दें कि, जडेजा भारत के लिए टेस्ट और वनडे प्रारूप खेलते हैं, जबकि गिल और बुमराह तीनों प्रारूपों में खेलते नजर आते हैं।
बी -कैटेगिरी में ये खिलाड़ी शामिल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा चुनी गई बी कैटेगिरी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल हैं।
बता दें कि, इस कैटेगिरी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना 3 करोड़ रुपये की सैलरी देती है, जबकि रोहित-विराट को भी इसी के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
C कैटेगिरी में इन्हें दिया मौका
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में सी कैटेगिरी में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में टी20 टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साईं सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ा शामिल हैं। बता दें कि, इस लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा सालाना एक करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर