BCCI ने किया टीम इंडिया के नए शेड्यूल का ऐलान, 3 ODI-3 T20 के लिए भारत आएगी जिम्बाब्वे टीम
Published - 07 May 2026, 11:47 PM | Updated - 08 May 2026, 01:04 PM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में टीम इंडिया(Team India) के घरेलू सत्र के लिए एक रोमांचक अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई द्वारा घोषित नए शेड्यूल के अनुसार, जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम अक्टूबर 2026 में भारत का दौरा करेगी।
इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन टी20 आई और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज रायपुर और बड़ौदा जैसे शहरों में आयोजित की जाएगी, जिससे भारतीय महिला टीम को अपनी विश्व कप की तैयारियों को परखने का शानदार मौका मिलेगा।
रायपुर के मैदान पर दिखेगा टी20 का रोमांच

जिम्बाब्वे के भारत दौरे की शुरुआत सबसे पहले सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 सीरीज से होगी। शेड्यूल के मुताबिक, सभी तीन टी20 मुकाबले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जाएंगे।
टीम इंडिया (Team India) और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 16 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और सीरीज का आखिरी मैच 20 अक्टूबर को होगा।
ये सभी मैच शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे। रायपुर के फैंस के लिए यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का लुत्फ उठाने का बेहतरीन अवसर होने वाला है, जहाँ हरमनप्रीत कौर की सेना अपनी ताकत दिखाएगी।
IPL 2026 Purple Cap रेस हुई रोमांचक, ये 5 खिलाड़ी बने दावेदार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
बड़ौदा में Team India का वनडे मैचों की सीरीज
टी20 सीरीज के समापन के बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करेंगी। इस सीरीज के तीनों मैच गुजरात के बड़ौदा में आयोजित किए जाएंगे।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 25 अक्टूबर और तीसरा व अंतिम वनडे 28 अक्टूबर को खेला जाना तय हुआ है। वनडे सीरीज के सभी मैच दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे।
टीम इंडिया (Team India) की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के लिए यह घरेलू सीरीज अपनी फॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए काफी अहम साबित होगी।
पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग से निराश हुए रिकी पोंटिंग, कहा: "हम कभी नहीं जीत पाएंगें...."
महिला क्रिकेट को बढ़ावा BCCI का बड़ा कदम
बीसीसीआई लगातार भारत में महिला क्रिकेट के स्तर को ऊपर उठाने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। टीम इंडिया (Team India) का यह व्यस्त घरेलू शेड्यूल इसी रणनीति का एक हिस्सा है।
जिम्बाब्वे जैसी उभरती हुई टीम के खिलाफ खेलने से भारतीय युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और टीम की गहराई भी बढ़ेगी।
हाल के दिनों में भारतीय महिला टीम (Team India) का प्रदर्शन विश्व स्तर पर शानदार रहा है और इस सीरीज के जरिए टीम प्रबंधन भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स के लिए नए विकल्पों को भी आजमा सकता है। भारतीय लड़कियां अपनी सरजमीं पर जिम्बाब्वे को कड़ी चुनौती और सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी।
Tagged:
team india IND vs ZIMऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर