BBL 2025-26: Knockout, HUR vs STA Match Prediction in Hindi: मैच में कौन रहेगा भारी? जानें पूरी प्रेडिक्शन

Published - 21 Jan 2026, 11:34 AM | Updated - 21 Jan 2026, 11:39 AM

HUR vs STA Match Prediction
HUR vs STA BBL 2025-26

BBL 2025-26: होबार्ट हरीकेंस और मेलबर्न स्टार्स के बीच आज टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा। होबार्ट हरीकेंस ने टूर्नामेंट में 10 में से 6 मैच जीते हैं और वह 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है दूसरी तरफ मेलबर्न स्टार्स ने 6 मैच जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ लीग स्टेज पर चौथे स्थान पर रही है।

आपको बता दें कि इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में मेलबर्न स्टार्स 8 विकेट से विजेता रही थी। दोनों टीम इस मैच को जीतकर आज दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और HUR vs STA Match Prediction पर नजर डालेंगे।

HUR vs STA Match BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • होबार्ट हरीकेंस ने जीते: 3

  • मेलबर्न स्टार्स ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

होबार्ट हरीकेंस LWWLW
मेलबर्न स्टार्स LWWLL

बेलेरिव ओवल, होबार्ट पिच रिपोर्ट:

आज HUR vs STA Match Prediction में पिच का रोल काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। बेलेरिव ओवल, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) पर अभी तक बिग बैश लीग में 71 मैच खेले गए हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 166 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 150 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 55%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 62%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs52 Runs48 Runs
10 Overs81 Runs78 Runs
15 Overs125 Runs125 Runs
20 Overs168 Runs165 Runs

HUR vs STA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • मार्कस स्टोइनिस ने पिछले मैच में 39 गेंद में 55 रन बनाए हैं। यह अभी तक 7 मैच में 264 रन बना चुके हैं और 14 विकेट भी लिए हैं। इस मैच में भी यह प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।

  • बेन मैकडरमॉट ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 59 रन बनाए हैं यह अभी तक 270 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

HUR vs STA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • हारिस राउफ ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं यह अभी तक 18 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी यह डेथ ओवर्स में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

  • नाथन एलिस ने होबार्ट हरीकेंस के लिए अच्छी गेंदबाजी की है और टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में भी 2 विकेट लिए थे। इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

HUR vs STA Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

मेलबर्न स्टार्स का रिकॉर्ड होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ काफी शानदार रहा है। मेलबर्न स्टार्स होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ लगातार 3 मैच जीत चुकी है। इस मैच में भी अपनी मजबूत गेंदबाजी यूनिट के दम पर आगे नजर आ रही है।

HUR vs STA Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

होबार्ट हरीकेंस: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, ब्यू वेबस्टर, बेन मैकडरमॉट, निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ

मेलबर्न स्टार्स: सैम हार्पर (विकेटकीपर), थॉमस फ्रेजर रोजर्स, जो क्लार्क, कैंपबेल केलावे, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, टॉम कुरेन, हिल्टन कार्टराइट, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल

होबार्ट हरीकेंस बनाम मेलबर्न स्टार्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

होबार्ट हरीकेंस: टिम वार्ड, मिशेल ओवेन, ब्यू वेबस्टर, बेन मैकडरमॉट (कप्तान), निखिल चौधरी, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), क्रिस जॉर्डन, जैक्सन बर्ड, रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ, बिली स्टैनलेक, विल प्रेस्टविज, चार्ली वाकिम, मैकलिस्टर राइट

मेलबर्न स्टार्स: थॉमस फ्रेजर रोजर्स, सैम हार्पर (विकेटकीपर), जो क्लार्क, कैंपबेल केलावे, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, ग्लेन मैक्सवेल, टॉम कुरेन, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल, लियाम हैचर, ब्लेक मैकडोनाल्ड, हामिश मैकेंजी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BBL Melbourne Stars Hobart Hurricanes HUR vs STA Match Prediction HUR vs STA HUR vs STA Knockout
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

बेलेरिव ओवल की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी मानी जाती है।

मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडरमॉट तथा नाथन एलिस इस मैच में प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com