माही के फैंस के लिए बुरी खबर, SRH मैच से भी बाहर हुए एमएस धोनी
Table of Contents
MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद अब अपनी लय पकड़नी शुरू कर दी है। लगातार तीन हार के साथ अभियान शुरू करने वाली टीम ने वापसी करते हुए अपने पिछले दो मुकाबले जीत लिए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 32 रनों की जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है और अंक तालिका में भी सुधार हुआ है। लेकिन इन सबके बीच एक कमी अब भी साफ नजर आ रही है वो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की गैरमौजूदगी।
MS Dhoni की फिटनेस पर अब भी सवाल

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक भी मैच का हिस्सा नहीं रहे हैं। हालांकि, उन्होंने हाल ही में नेट्स में हल्की बल्लेबाजी शुरू कर दी है, जिससे उनके जल्द वापसी की उम्मीद जगी थी।
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान उनकी मौजूदगी ने फैंस को उत्साहित जरूर किया, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगला मैच भी मिस कर सकते हैं।
SRH के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी
रिपोर्ट्स की मानें तो 18 अप्रैल को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वापसी की संभावना बेहद कम है। यह खबर उन फैंस के लिए झटका है जो लंबे समय से अपने पसंदीदा खिलाड़ी को मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
टीम मैनेजमेंट भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता और पूरी तरह फिट होने तक धोनी को आराम देने के पक्ष में नजर आ रहा है।
जीत की लय में बदलाव का खतरा
चेन्नई ने हाल के मैचों में एक संतुलित संयोजन तैयार कर लिया है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम में लौटेंगे तो क्या यह संतुलन प्रभावित होगा?
टीम के खिलाड़ी अपनी-अपनी भूमिकाओं में ढल चुके हैं और लगातार जीत ने आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। ऐसे में किसी बड़े बदलाव का जोखिम उठाना आसान फैसला नहीं होगा।
फिनिशिंग रोल में दिख सकती है जरूरत
हालांकि, चेन्नई की टीम को अब भी पारी के अंतिम ओवरों में एक भरोसेमंद फिनिशर की कमी महसूस हो रही है। शिवम दुबे बड़े शॉट्स खेलने में लगातार संघर्ष करते दिख रहे हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी इस कमी को दूर कर सकती है।
पिछले सीजन में उनका स्ट्राइक रेट इस बात का सबूत है कि वह सीमित गेंदों में भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में मौका देता है या फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करता है।
ये भी पढ़े : KKR के खिलाफ GT की प्लेइंग XI फिक्स, शुभमन (कप्तान), बटलर, सुंदर, राशिद…