बाबर आजम vs सूर्यकुमार यादव के टी20I आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन बेहतर मध्यक्रम बल्लेबाज

Published - 03 Feb 2026, 03:20 PM | Updated - 03 Feb 2026, 03:25 PM

Babar Azam

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पुराने फोर्म को पटखनी दे दी। जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीन मैचों की टी20 सीरीज में पहले दो मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जबकि आखीरी मुकाबले में 36 गेंदों में 50 रन की पारी खेल अपने फॉर्म में वापसी करते दिखे।

Babar Azam vs सूर्यकुमार यादव: कौन है बेहतर?

दोनो खिलाड़ी लगभग फोर्म में दिख रहे हैं लेकिन इस वक्त सूर्या कुमार यादव थोड़े आगे दिख रहे हैं। अगर हम आंकड़ों और रनों की बात करें तो बाबर आजम (Babar Azam) का कद थोड़ा उपर नजर आता है। इसके पीछे की वजह बाबर आजम का ज्यादा मैच खेलना है।

फरवरी 2026 की शुरुआत तक बाबर आजम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 132 पारियों में लगभग 39.51 की औसत से 4,505 से अधिक रन बनाए हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने अपना 39वां अर्धशतक जड़कर विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

दूसरी तरफ, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब तक 104 टी20I मैचों में लगभग 3,030 रन बनाए हैं। सूर्या का औसत 36.95 के करीब है। हालांकि रनों के मामले में बाबर आगे हैं, लेकिन सूर्या ने ये रन बहुत कम गेंदों का सामना करते हुए बनाए हैं। सूर्या ने हाल ही में सबसे तेज 3,000 टी20I रन, गेंदों के मामले में बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

कंगाल हो जायेगा पाकिस्तान, भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो PCB को लगेगा 2200 करोड़ का झटका

स्ट्राइक रेट और बाउंड्री के मामले में किसका दबदबा?

टी20 फोर्मेट में रन से ज्यादा मायने रखता है कि वे रन किस गति से बनाए हैं। यहीं पर सूर्यकुमार यादव, बाबर आजम (Babar Azam) से काफी आगे निकल जाते हैं। सूर्या का करियर स्ट्राइक रेट 165.48 का है, जो कि क्रिकेट इतिहास में अविश्वसनीय माना जाता है। उन्होंने अब तक 169 छक्के लगाए हैं, जो उनकी पावर हिटिंग क्षमता को दर्शाता है। सूर्या क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं, जिससे मैच का रुख बदल जाता है।

जबकि बाबर आजम (Babar Azam) का स्ट्राइक रेट 128.38 के आसपास रहता है। बाबर की आलोचना अक्सर उनके धीमे स्ट्राइक रेट को लेकर होती रही है। हालांकि उन्होंने 467 से ज्यादा चौके लगाए हैं, लेकिन छक्कों की संख्या सूर्या के मुकाबले काफी कम है। सूर्या ने अबतक 78 छक्के लगाए हैं।

बाबर आजम (Babar Azam) पारी को संवारने का काम करते हैं, लेकिन आधुनिक टी20 क्रिकेट की मांग को देखते हुए सूर्या का इम्पैक्ट कहीं ज्यादा असरदार नजर आता है। बाबर अभी भी पुराने तरीके से खेल रहे है जिससे उनके लिए टीम में ज्यादा दिन बने रहना असंभव नजर आता है। सूर्या के नाम 4 अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक हैं, जबकि बाबर के नाम 3 शतक दर्ज हैं।

मध्यक्रम में Babar Azam या सूर्या का दबदबा ?

मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती से भरा है और सूर्या इसमें माहिर माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर के अधिकांश रन नंबर तीन और चार पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। कप्तानी मिलने के बाद सूर्या के औसत में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन उनकी मैच जिताने की क्षमता कम नहीं हुई है। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराकर भारत को खिताब दिलाना उनकी कप्तानी की बड़ी उपलब्धि रही है। सूर्या कठिन परिस्थितियों में भी जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते।

जबकि बाबर आजम (Babar Azam) ने अपने करियर का अधिकांश समय बतौर ओपनर बिताया है। हालांकि, हालिया समय में पाकिस्तान टीम की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने मध्यक्रम में भी हाथ आजमाए हैं। बाबर का खेल कम रिस्की होता है, जो टीम को संभलने का मौका तो देता है लेकिन कभी-कभी जरूरी रन रेट के दबाव में टीम पिछड़ जाती है। कुल मिलाकर सूर्यकुमार यादव, बाबर आजम से कहीं आगे नजर आते है और बाबर को मौजूदा दौर के टी20 रेस में आने के लिए काफी मशक्कत करना होगा।

संजू या ईशान? सूर्या ने किया खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के साथ ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

Tagged:

team india Suryakumar Yadav babar azam T20 World Cup
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 साल बाद

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com