बाबर आजम हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, ये खिलाड़ी बना टीम का नया कप्तान
Published - 19 Aug 2026, 09:30 AM | Updated - 19 Aug 2026, 02:36 PM
Table of Contents
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जाने वाले मैच से बाहर होना पड़ा है. उनकी गैरमौजूदग़ी टीम के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है. वहीं, बाबर आजम (Babar Azam) के सीरीज से रूल्ड आउट होने के बाद पाकिस्तानी चयनकर्तओं ने मुकाबले के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है.
Babar Azam हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

19 अगस्त यानी बुधवार को पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी लॉर्ड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम को दी गई है. लेकिन इससे पहले मेहमान टीम को कप्तान बाबर आजम के रूप में बड़ा झटका लगा है. दरअसल, वह इंजरी के चलते मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा को पहले मैच के लिए टीम की कमान सौंपी गई है.
गॉल टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंका को 172 रन से हराया; मानव सुथार ने बरपाया कहर
कोच ने दी Babar Azam की फिटनेस पर अपडेट
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कोच सरफराज ने बाबर आजम (Babar Azam) की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि वह इस समय मेडिकल टीम की निगरानी में है और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कुछ दिन लग सकते हैं. उन्होंने बताया,
"पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उनकी जगह सलमान आगा कप्तानी करेंगे. बाबर मेडिकल टीम की देखभाल में हैं. उंगली में उन्हें दर्द है. दूसरे टेस्ट में अभी कुछ दिन बाकी हैं. उम्मीद करते हैं कि जब तक वह रिकवर हो जाएं."
वॉर्म-अप मैच में हुए चोटिल
13 अगस्त से प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेले गए एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच के दौरान बाबर आजम चोटिल हो गए थे. बल्लेबाजी करते हुए उनके हाथ में चोट आ गई थी. अब इस इंजरी की वजह से उन्हें पहला टेस्ट मिस करना पड़ा है. ऐसे में पाकिस्तानी फैंस की नजरें इस पर होगी कि क्या सलमान आली आग़ा की कप्तानी में पाक टीम जीत दर्ज कर पाती है या नहीं. बता दें कि रेड बॉल क्रिकेट में यह पहली बार होगा जब वह राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करेंगे.
नो बॉल डालने के मामले में रविंद्र जडेजा बने नंबर-1, देखें अब तक कितनी बार कर चुके ओवर स्टेपिंग
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर