पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में Axar Patel से हो गई भारी चूक, गलती नहीं कर बैठे बड़ा ब्लंडर
Published - 06 May 2026, 11:02 AM | Updated - 06 May 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Axar Patel: IPL 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में टॉस जीतकर DC की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) का यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ. दरअसल मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई.
156 रन के इस आसान लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन की ताबड़तोड़ 52 गेंदों पर 87 रन की पारी के दम पर हासिल कर लिया. साथ ही CSK पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए. इस मैच की पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल से एक बहुत बड़ा ब्लंडर हो गया.
Axar Patel : 'हमारे 5 मैच अभी भी बाकी'
Axar Patel said, “we have 5 matches left, need to win every game”.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 5, 2026
DC have already played 10 matches! pic.twitter.com/wauOSQLi9l
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) काफी निराश दिखाई दिए और उनके चेहरे में उदासी इस कदर थी कि वह यह भी भूल गए कि उनकी टीम के अब कितने मैच और बचे हैं.
गौरतलब है कि DC की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक 10 मैच खेल चुकी है और 6 हार व 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के 7वें स्थान पर है. हालांकि शायद कप्तान अक्षर पटेल यह बात भूल गए और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान गलती से कह दिया कि ''अभी भी हमारे 5 मैच बचे हुए हैं और हमें जरूरत है कि हम यहां से सभी मैच में जीत दर्ज करें.''
हार के बाद और क्या-क्या बोले अक्षर पटेल?

दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कहा, ''जिस तरह से पहली पारी में विकेट खेल रहा था, मुझे लगा कि यहां, 155 रन का स्कोर अच्छा होगा, लेकिन हम 8 बल्लेबाज़ों के साथ खेल रहे थे, ऐसे में मुझे लगता है कि हम लगभग 10-15 रन पीछे रह गए.
पिच मुझे लगता है दूसरी पारी में थोड़ा बेहतर हो गई थी, लेकिन गेम में फर्क शायद संजू सैमसन ने पैदा किया, जो पूरी तरह सेट हो चुके थे, उनके सेट होने के बाद ऐसा लगने लगा पिच पर कुछ नहीं है, लेकिन मुझे अभी भी लगता है पिच पर बहुत कुछ था, नए बल्लेबाज़ के लिए यह आसान नहीं था, क्योंकि, आप जानते हैं, लेंथ वाली गेंदें रुककर आ रही थी, कभी-कभी नीचे रह रही थी, और कभी-कभी रुकने के बाद उछल भी रही थी.
इसलिए मुझे लगता है कि नए बल्लेबाज़ों के लिए यह विकेट बहुत मुश्किल था. लेकिन जब सेट बल्लेबाज़ खेल रहे थे, तो यह आसान लग रहा था. आप देख सकते थे कि संजू ने किस तरह से खेल को आगे बढ़ाया. जिस तरह से हमने अंत में पारी को समाप्त किया, वह अच्छा था, तो हां, यह हमारे लिए एक सकारात्मक बात है, अब हमें यहां से सभी मैच जीतने हैं, इसलिए हमें एक स्पष्ट मानसिकता के साथ मैदान में उतरना होगा.''
DC को सभी मैच में जीत के साथ बेहतर NRR भी जरुरी
दिल्ली कैपिटल्स के अभी पॉइंट्स टेबल पर 8 अंक है, वैसे तो इस टीम के प्लेऑफ़ में पहुंचने के चांस बहुत कम है, लेकिन देखा जाए तो अभी इस टीम के लिए सबकुछ खत्म नहीं हुआ है. दरअसल, अगर DC की यह टीम अपने सभी 4 मैचों में जीत दर्ज करती है, तो कहीं ना कहीं अपने आप को एक चांस देगी.
हालांकि अक्षर पटेल (Axar Patel) की टीम को यह बात भी ध्यान रखनी होगी कि जीत के साथ-साथ हर मैच में नेट रन-रेट भी बेहतर करें. दरअसल, पूर्व में कई बार टीमें 16 अंक होने के बावजूद नेट रन-रेट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुई है, इसलिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत के साथ-साथ अब NRR की भी एक बड़ी भूमिका है.
Mohammed Shami के भाई पर गंभीर आरोप, युवती ने लगाया धोखाधड़ी का मामला! शादी का झांसा और...
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर