ऑस्ट्रेलिया की ताकत हुई आधी, चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी
Published - 31 Jan 2026, 02:53 PM | Updated - 01 Feb 2026, 01:00 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की ताकत आधी हो चुकी है। चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम का धाकड़ खिलाड़ी अब विश्व कप के स्क्वाड से बाहर हो गया है, जिसके बाद ये कंगारू टीम के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।
बता दें कि, आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जबकि 31 जनवरी तक सभी देश बिना आईसीसी की मंजूरी के स्क्वाड में बदलाव कर सकते हैं, जिसके बाद एक खिलाड़ी विश्व कप के स्क्वाड से बाहर हो गया है।
पैट कमिंस हुए T20 World Cup से बाहर
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। कमिंस काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे थे और अब टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व उनके बाहर होने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
हालांकि, शुरुआत में उम्मीद की जा रही थी कि कमिंस टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट हो सकते हैं, लेकिन अब खबरें हैं कि विश्व कप (T20 World Cup) से पहले उनका फिट होना नामुमकिन है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बाहर करने का फैसला किया है।
इन दो खिलाड़ियों की हुई एंट्री
पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भी अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गए हैं। माना जा रहा है कि शॉर्ट भी चोट के कारण स्क्वाड में अपनी जगह नहीं बना सके। कमिंस पीठ की चोट से जूझ रहे थे, जिसके बाद उनकी जगह बेन ड्वारशुइस को स्क्वाड में शामिल किया गया है तो मैथ्यू शॉर्ट की जगह मैथ्यू रेनशॉ को जगह दी है।
WORLD CUP SQUAD 🔒
— Cricket Australia (@CricketAus) January 31, 2026
Mitch Marsh will lead our Aussie men's team at the upcoming #T20WorldCup in India and Sri Lanka. pic.twitter.com/DlIaxxnMnG
बेन को चुने जाने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि वह शानदार खिलाड़ी हैं और लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाजी करते हैं। साथ ही वह कमाल के फील्डर और निचले क्रम में आकर तेजी से रन बना सकते हैं और यही कारण है कि उन्हें कमिंस के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। बता दें कि, कमिंस इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भी हिस्सा नहीं थे। वह अब बैक टू बैक दूसरा व्हाइट बॉल टूर्नामेंट मिस करने जा रहे हैं।
युवाओं के बीच सीनियर सिटिजन! T20 World Cup 2026 के ये हैं टॉप-5 उम्रदराज खिलाड़ी
स्टीव स्मिथ को नहीं मिली जगह
हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि बिग बैश लीग 2025-26 में रनों का अंबार लगाने वाले स्टीव स्मिथ को मैथ्यू शॉर्ट के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, लेकिन चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने मैथ्यू रेनशॉ पर भरोसा जताया है।
बता दें कि, स्टीव स्मिथ ने बीबीएल में खेले छह मैचों में 167 के शानदार स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था, जो कि केवल 41 गेंदों पर आया था। ऐसे में स्टीव के चुने जाने की संभावनाएं अधिक थीं, लेकिन अंत में 29 साल के क्वींसलैंड बल्लेबाज पर भरोसा जताया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जॉश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैट कुहनेमान, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडन जैम्पा।
बाबर आजम को गाली देने पर पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भयंकर लड़ाई, VIDEO वायरल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर