वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, RCB के खिलाड़ी को मिली कप्तानी
Table of Contents
Australia: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर और WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी गई है।
एलिसा हीली के संन्यास के बाद यह ऑस्ट्रेलिया का पहला बड़ा ICC टूर्नामेंट होगा, ऐसे में टीम एक नए नेतृत्व के साथ मैदान पर उतरने जा रही है। चयनकर्ताओं ने टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी है, लेकिन तेज़ गेंदबाज़ डार्सी ब्राउन को बाहर रखना सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है।
RCB के खिलाड़ी को मिली कप्तानी
डब्ल्यूपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाली स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स को ऑस्ट्रेलिया (Australia) महिला टीम का नया कप्तान बनाया गया है। एलिसा हीली के रिटायरमेंट के बाद टीम की कमान मोलिनक्स को सौंपी गई, जबकि एशले गार्डनर और ताहलिया मैकग्रा को उपकप्तान बनाया गया है।
सोफी मोलिनक्स ने हाल के वर्षों में अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। चयनकर्ताओं को भरोसा है कि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड सातवें खिताब के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेगी।
डार्सी ब्राउन को बाहर कर सबको चौंकाया
ऑस्ट्रेलियाई (Australia) चयनकर्ताओं ने तेज़ गेंदबाज़ डार्सी ब्राउन को टीम में शामिल नहीं किया, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। ब्राउन पिछले दो महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रही थीं और अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को परेशान करती रही हैं।
हालांकि चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में सिर्फ तेज़ गेंदबाज़ी उतनी प्रभावी नहीं रहेगी। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने बाएं हाथ की युवा गेंदबाज़ लूसी हैमिल्टन पर भरोसा जताया है। हैमिल्टन पहली बार किसी सीनियर वर्ल्ड कप टीम में शामिल हुई हैं और उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है।
अनुभवी खिलाड़ियों पर रहेगा बड़ा दारोमदार
ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia) में इस बार भी अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिला है। एलिस पेरी, बेथ मूनी, मेगन शट, एश गार्डनर और ताहलिया मैकग्रा जैसी स्टार खिलाड़ी टीम की मजबूती बढ़ाएंगी। एलिस पेरी इस बार अपने करियर का 50वां महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के करीब हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
वहीं फोबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल जैसी युवा बल्लेबाज़ों से भी टीम को काफी उम्मीदें रहेंगी। निकोला कैरी की वापसी ने टीम को और संतुलित बना दिया है, जबकि ग्रेस हैरिस भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं।
13 जून से शुरू होगा Australia का अभियान
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला भारत, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमों से होगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना पहला मैच 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। पिछले टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने चौंकाते हुए खिताब जीता था, ऐसे में इस बार ऑस्ट्रेलिया अपनी बादशाहत वापस हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर (उपकप्तान), किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम, ताहलिया विल्सन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।
ये भी पढ़े : अभी खुश ना हो Gujarat Titans! इस समीकरण से 16 पॉइंट्स के साथ भी प्लेऑफ़ से हो जाएगी बाहर, समझें पूरा गणित
