ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, स्टार्क-कमिंस की वापसी

Published - 01 Sep 2026, 10:14 AM | Updated - 01 Sep 2026, 11:07 AM

Australia

Australia Squad: हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे प्रारूप में वापसी करने वाली है। कंगारू टीम को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है। इन दोनों ही टीमों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को तीन-तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों का आयोजन भी यहीं होना है। इसी वजह से ये दोनों सीरीज गत विजेता टीम के लिए तैयारियों के लिहाज से फायदेमंद रहेंगी। इन दोनों ही सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई स्टार खिलाड़ी वापस आए हैं।

मार्नस लैबुशेन को Australia ने वनडे टीम से किया बाहर

Australia 1

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के स्क्वाड से प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया है। लैबुशेन काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ जून में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 24 रन बना पाए। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे पारियों में 85 रन ही जोड़ पाए। इसके बाद, हालिया टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में एक भी पचासा नहीं आया।

यही कारण है कि अब उनकी छुट्टी वनडे टीम से कर दी गई है। इससे यह संकेत भी मिला है कि शायद ऑस्ट्रेलिया उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं करने जा रहा है।

कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड की तिकड़ी की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए काफी समय से कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड वनडे टीम एक साथ नजर नहीं आए थे लेकिन अब इन तीनों का ही एक साथ चयन हुआ है। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ हेजलवुड ही नजर आएंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके साथ-साथ कमिंस और स्टार्क भी खेलेंगे।

जिम्बाब्वे दौरे पर मार्श करेंगे कप्तानी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमिंस भी लीड करते आ सकते हैं नजर

ऑस्ट्रेलिया की वनडे में कप्तान पैट कमिंस करते हैं लेकिन वे काफी समय से इस फॉर्मेट में नजर नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ज्यादातर मौकों पर मिचेल मार्श ने कमान संभाली है। ऐसा ही जिम्बाब्वे में भी देखने को मिलेगा और 15 से 20 सितंबर तक हरारे में होने वाले मुकाबलों में मार्श ही कप्तानी करेंगे। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में 24 से 30 सितंबर तक खेली जाने वाले वनडे सीरीज में मार्श कप्तानी की जिम्मेदारी कमिंस के साथ साझा कर सकते हैं।

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरों पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस (सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के लिए), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (सिर्फ़ दक्षिण अफ्रीका के लिए), एडम ज़म्पा

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 58 रन पर ढेर हुई विपक्षी टीम, 71 रनों से दर्ज की धमाकेदार जीत

Tagged:

south africa cricket team pat cummins australia cricket team mitchell starc zimbabwe cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com