AUS vs ENG 4th Test Preview in Hindi: बॉक्सिंग डे टेस्ट में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग XI

Published - 23 Dec 2025, 02:21 PM | Updated - 25 Dec 2025, 11:43 AM

AUS vs ENG 4th Test
AUS vs ENG 4th Test The Ashes 2025-26

AUS vs ENG 4th Test, 2025 मैच डिटेल:

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड द एशेज 2025–26 टेस्ट श्रृंखला का चौथा मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 05:00 AM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network, Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

AUS vs ENG 4th Test, 2025 मैच प्रीव्यू:

ऑस्ट्रेलिया टीम ने अभी तक द एशेज श्रृंखला में अपने दबदबे को कायम रखते हुए तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 82 रन से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया इस चौथे मैच में भी जीत के इरादे से उतरेगी। इस मैच में कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिनर नाथन लायन टीम से बाहर हो गए हैं। स्टीव स्मिथ जो तीसरा मैच नहीं खेले थे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगे।

इंग्लैंड टीम में भी काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की जोड़ी बॉक्सिंग डे टेस्ट में बेहतर नतीजे की उम्मीद जता रही है। जो रूट, हैरी ब्रूक और जैक क्रॉली जैसे बल्लेबाज अगर लय में आते हैं तो मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैच):

टेस्ट फॉर्मेट में भी ऑस्ट्रेलिया टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 10 मैचों में से 8 मैच जीते हैं।

टीम मैच (पिछले 10 मैचों के आंकड़े)
ऑस्ट्रेलिया ने जीते 8
इंग्लैंड ने जीते 2
Tie0
NR0

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की वेदर रिपोर्ट काफी अच्छी है। इस मैच के दौरान तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा बारिश की संभावना नहीं है। ह्यूमिडिटी 51% तक रहने की उम्मीद है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां पर अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है। एक नजर क्रेक्स एप (CREX) पर उपलब्ध आंकड़ों पर

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत35%
पहली पारी का औसत स्कोर 340
दूसरी पारी का औसत स्कोर 351
तीसरी पारी का औसत स्कोर211
चौथी पारी का औसत स्कोर138
कुल विकेट (पिछले 10 मैचों के आंकड़े) 368
तेज गेंदबाजों ने लिए (86%)293
स्पिनर्स ने लिए (14%)75

AUS vs ENG 4th Test संभावित प्लेइंग 11:

ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

AUS vs ENG 4th Test, 2025 टॉप पिक्स:

PlayerRoleRuns Wickets
ट्रैविस हेडBAT3790
एलेक्स कैरीWK2670
मिशेल स्टार्कBOWL15022
बेन स्टोक्सAR1659
जोफ्रा आर्चरBOWL1029

AUS vs ENG 4th Test, 2025: एक्सपर्ट एडवाइज:

ऑस्ट्रेलिया टीम श्रृंखला में लगातार तीन मैच जीतकर काफी उत्साहित है और वह इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भी जीत के इरादे से उतरेगी। दूसरी तरफ इंग्लैंड को अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करने की जरूरत है अब तक कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की ‘बेज़बॉल’ रणनीति इंग्लैंड के लिए खास असरदार साबित नहीं हो पाई है। इंग्लैंड के दो प्रमुख बल्लेबाज जो रूट, हैरी ब्रूक को इस मैच में बड़ी इनिंग खेलने होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम इस मैच में भी आगे है।

ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 60%

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 30%

ड्रॉ होने की संभावना: 10%

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के लिए स्क्वाड:

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग

Tagged:

australia vs england AUS vs ENG The Ashes 2025-26 Boxing Day Test AUS vs ENG 4th Test
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड द एशेज 2025–26 टेस्ट श्रृंखला का चौथा मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com