दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम में हुआ बड़ा बदलाव, स्टार ओपनर को किया गया रिप्लेस

Published - 18 Aug 2026, 12:05 PM | Updated - 18 Aug 2026, 02:05 PM

Aus Vs Ban

15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद दोनों टीमें 23 अगस्त से कोलंबो में सीरीज के दूसरे मैच के लिए आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है.

AUS vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम में हुआ बड़ा बदलाव

AUS vs BAN

जहां एक ओर भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम (AUS vs BAN) अपने घरेलू मैदान पर इतने ही मैचों की टेस्ट सीरीज़ में बांग्लादेश का सामना कर रही है. इस श्रृंखला के पहले मैच में पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा.

बांग्लादेश ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 9 विकेटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे अब कंगारू टीम की मुश्किलें बढ़ गई है. इस शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाते हुए टीम में बदलाव किया है.

इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

ऑस्ट्रेलियन सिलेक्टर्स ने दूसरे टेस्ट के लिए मैट रेनशॉ को अपने स्क्वाड में वापस बुलाया लिया है. साल 2023 के बाद से ही वह टेस्ट क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं. तीन साल के बाद AUS vs BAN सीरीज के लिए टीम में उनकी वापसी क्रिकेट बोर्ड का एक बड़ा दांव साबित हो सकता है. अगर वह प्लेइंग XI में जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह 3 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट जर्सी में नज़र आएंगे. मैट रेनशॉ को ओपनिंग बल्लेबाज जैक वेदराल्ड के स्थान पर टीम में मौका मिला है.

इस खिलाड़ी पर होगी सबकी नजर

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में टीमें बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इसलिए अब पैट कमिंस एंड कंपनी की नजरें AUS vs BAN दूसरे टेस्ट मे धमाकेदार प्रदर्शन कर सीरीज में वापसी करने पर होगी. हालांकि, इस दौरान अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पर दबाव होगा.

बीते कुछ समय से उनका बल्ला खामोश रहा है. उनकी पिछली नौ पारियों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 48 रन है, जबकि तीन बार ही वह 30 रन का आंकड़ा पार कर सके. मार्नस लाबुशेन के इस फ्लॉप शो के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि उन्हें टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से रन बनाने होंगे.

AUS vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई का अपडेटेड स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

खत्म होने के कगार पर इस भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट करियर, बार-बार मौका मिलने पर भी हो रहा फ्लॉप

Tagged:

Team Australia AUS vs BAN Matt Renshaw Jake Weatherald
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com