एशियन गेम्स के क्वॉर्टर फाइनल का शेड्यूल हुआ तय, जानें किन 8 टीमों का होगा आमना-सामना

Published - 26 Sep 2026, 11:11 AM | Updated - 26 Sep 2026, 11:59 AM

Asian Games 2026 2

Asian Games 2026: जापान में खेले जा रहे बहु-खेल इवेंट में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट भी आयोजित हो रहा है। इसकी शुरुआत 24 सितंबर से हुई थी और अब क्वार्टरफाइनल राउंड की तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो गई है। ग्रुप स्टेज से चार टीमों को आगे जाने का मौका मिला, जबकि दो को यहीं से बाहर होना पड़ा।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को एशियन गेम्स (Asian Games) मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला है। अब इन चारों की किन विरोधी टीमों से टक्कर होगी और मुकाबलों का शेड्यूल क्या है, इसके बारे में आगे जानकारी देंगे।

ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान ने Asian Games के क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 3

एशियन गेम्स (Asian Games) मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मेजबान जापान के साथ नेपाल और अफगानिस्तान को जगह मिली थी। जापान और नेपाल के बीच मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। इसी वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।

इस तरह अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराने वाली नेपाल की टीम कुल 3 अंक के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, जापान को हराने वाली अफगानिस्तान की टीम 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। ये दोनों टीमें अब क्वॉर्टर फाइनल में नजर आएंगी। वहीं, जापान की टीम 2 मैचों में 1 अंक के साथ एलिमिनेट हो गई।

ग्रुप बी से मलेशिया और हांगकांग क्वालीफाई, ओमान एलिमिनेट

अगर बात ग्रुप बी की करें तो इसमें भी क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीमों का फैसला बारिश से रद्द हुए मुकाबले के कारण ही हुआ। मलेशिया और ओमान के बीच ग्रुप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसी वजह से 3 अंक के साथ मलेशिया ने टॉप किया और पहले स्थान पर रहकर अगले राउंड में जगह बनाई। वहीं, हांगकांग की टीम 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

इस तरह मलेशिया और हांगकांग ने क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, ओमान को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। ओमान की टीम के 2 मैचों में 1 ही अंक हासिल कर पाई, जो उसे मैच रद्द होने के कारण मिला।

Asian Games 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल राउंड का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला मैच समय (भारतीय समय) स्थान
28 सितंबर 2026 पहला क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान vs हांगकांग सुबह 5:30 बजे निसिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क
28 सितंबर 2026 दूसरा क्वार्टर फाइनल भारत vs अफगानिस्तान सुबह 10:00 बजे निसिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क
29 सितंबर 2026 तीसरा क्वार्टर फाइनल श्रीलंका vs नेपाल सुबह 5:30 बजे निसिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क
29 सितंबर 2026 चौथा क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश vs मलेशिया सुबह 10:00 बजे निसिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क

यह भी पढ़ें: VIDEO: कप्तान शुभमन गिल पर भड़के विराट कोहली, उंगली दिखाकर कप्तान गिल को लगाई डांट-फटकार

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team afghanistan cricket team Asian Games Sri Lanka Cricket team bangladesh cricket team Malaysia cricket Team Nepal Cricket Team Hong Kong cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com