एशिया कप की डेट का हुआ ऐलान, जानें कब, कहां और किन टीमों के बीच खेला जायेगा ये बड़ा टूर्नामेंट

Published - 06 Jul 2026, 10:36 AM | Updated - 06 Jul 2026, 11:20 AM

Asia Cup

Asia Cup 2027: एशियाई क्रिकेट टीमों के बीच सबसे बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप होता है। इसका आयोजन लगभग हर दो से तीन साल में होता है। कुछ सालों से एशिया कप को ICC टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

2025 में एशिया कप (Asia Cup) का पिछला संस्करण टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, क्योंकि 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होना था। अब अगला संस्करण 2027 में होना है। उसी साल 50 ओवरों का वर्ल्ड कप होने के कारण इसका फॉर्मेट भी वनडे ही होगा।

Asia Cup के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, वनडे फॉर्मेट में होगा आयोजन

Asia Cup 1

एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल कराता है। एसीसी और हिस्सा लेने वाले अन्य क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 2027 में होने वाले संस्करण की तारीखों को लेकर अभी तक कोई जानकारी अधिकारी रूप से नहीं आई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में डेट्स संबंधी अहम जानकारी बताई गई है।

18 जून से 4 जुलाई तक एशिया कप के लिए विंडो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन वनडे वर्ल्ड कप से पहले होगा। वहीं, इसकी मेजबानी बांग्लादेश द्वारा किए जाने की पूरी संभावना है। कुछ समय पहले दावा किया जा रहा था कि मेजबानी का अधिकार बांग्लादेश से छीन लिया गया है लेकिन अब लगता है कि टूर्नामेंट वहीं होगा। इसके आयोजन के लिए 18 जून से 4 जुलाई तक की विंडो रखी गई है।

बांग्लादेश के होस्टिंग राइट बरकरार रहने के आसार

बांग्लादेश को एशिया कप (Asia Cup) के मेजबान देशों की रोटेशन पॉलिसी के आधार पर 2027 टूर्नामेंट की मेज़बानी का अधिकार मिला था। हालांकि, बाद में ऐसी खबरें आईं कि भारत के साथ क्रिकेट संबंधों में खटास के कारण देश के हाथ से यह टूर्नामेंट छिनने का खतरा है। लेकिन अब बीसीबी में तमीम इकबाल की एंट्री के बाद बीसीसीआई के साथ संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इस बात की भी संभावना है कि भारत सितंबर में बांग्लादेश दौरे पर जाकर तीन टी20 और तीन वनडे खेल सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, BCB नए चुने गए प्रेसिडेंट के नेतृत्व में BCCI के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में 'लेटर ऑफ़ क्रेडिट' को लेकर हुई बातचीत के दौरान, उन्होंने दोनों बोर्ड के बीच क्रिकेट के रिश्तों को भी बेहतर बनाने की कोशिश की। इसी वजह से अगर टीम इंडिया दौरे पर जाती है तो फिर पूरी उम्मीद है कि एशिया कप की अगले साल मेजबानी बांग्लादेश ही करेगा।

2023 में एशिया कप का ODI फॉर्मेट में हुआ था आयोजन

वनडे प्रारूप में एशिया कप का आयोजन 2023 में हुआ था। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका ने की थी। टूर्नामेंट में मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और क्वालीफायर जीतकर नेपाल ने हिस्सा लिया था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। फाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से हुआ था और बड़ी आसानी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: W,W,W,W..... MLC में छाया राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी, ले डाली डबल हैट्रिक, असंभव मैच में दिलाई जीत

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team afghanistan cricket team ACC bangladesh cricket team Asia Cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com