'सिर्फ उसकी बेवकूफी...' अश्विन ने खोज निकाला MI की लगातार 3 हार का जिम्मेदार, इसी के सिर फोड़ा हार का पूरा ठीकरा

Published - 13 Apr 2026, 01:07 PM | Updated - 13 Apr 2026, 01:22 PM

MI

MI: इंडियन प्रीमियर लीग में 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई. लेकिन होम ग्राउंड होने के बावजूद भी नीता अंबानी की टीम को 18 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

इस मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या की काफी आलोचना हो रही है. फैंस हार्दिक की कप्तानी को बेकार बता रहे हैं. वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस (MI) की करारी हार की वजह का खुलासा किया है.

MI की हार का अश्विन ने किसे बताया दोषी?

MI

दरअसल, मुंबई इंडियंस की हार के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज आर अश्विन ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि, RCB के खिलाफ खेलने गए इस मुकाबले में MI की गेंदबाजी और कप्तानी दोनों पर दबाव नजर आ रहा था. अश्विन ने मयंक मार्कंडे को रजत पाटीदार के खिलाफ गेंद सौंपने को गलत फैसला बताया.

अश्विन ने पाटादारी की बैटिंग की बारे में बात करते हुए कहा, "यह आज का स्कोरकार्ड नहीं है, यह SRH बनाम RCB 2024 का मैच है, जहां रजत ने साबित किया था कि वह स्पिन के खिलाफ मजबूत बल्लेबाज हैं. उन्होंने मयंक मार्कंडे की जमकर पिटाई की थी."

हार्दिक की इस फैसले की वजह से अश्विन ने उन्हें साधारण कप्तान कहा. बता दें कि RCB के खिलाफ मार्कंडे ने सिर्फ 2 ओवर में 40 रन लुटा दिए थे. जबकि, पाटीदार ने मार्कंडे के एक ओवर 3 छक्के जड़े.

Rohit Sharma क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट? जानें कैसी है अब तबीयत और कितने मैच करेंगे मिस

हार पर क्या बोले हार्दिक पांड्या?

वहीं, मुंबई की हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी पर सफाई दी. उन्होंने माना कि पिछले कुछ मैचों में, हम गेंदबाज़ी के साथ बल्लेबाज़ी में भी आगे रहने के बजाय पिछड़ रहे हैं. अब हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम कैसे अपनी पुरानी लय को वापिस ला सकते हैं.

हार्दिक ने कहा, अभी हमारे पास कुछ दिन का ब्रेक है. हम अपनी रणनीति पर फिर से विचार करेंगे, और चीजों को सही करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, हार्दिक का मानना है कि वह शुरूआत तो अच्छी करते हैं. लेकिन बाद में जानकर सब फेल हो जाता है.

RCB vs MI मैच का हाल

12 अप्रैल 2026, को RCB के खिलाफ मुंबई इंडिंयस ने बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की. लेकिन बीच मैच में 19 रन बनाकर रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए. फिर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया.

सूर्या ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए तो, हार्दिक ने 22 बॉल में 40 रन कूटे. वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली. अंत में मंबई 222/5 तक ही पहुंच सकी और अपने ही घर में आरसीबी से 18 रनों से हार गई.

Mumbai Indians को बड़ा झटका! टीम का सबसे बड़ा मैच विनर हुआ चोटिल, अब आगे के मैच खेलना मुश्किल

Tagged:

Mumbai Indians r ashwin MI vs RCB INDIAN PREMIER LEAGUE mi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com