फाइनल जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने दिखाई दरियादिली, डेरिल मिचेल से मांगी सरेआम माफी, VIDEO वायरल

Published - 09 Mar 2026, 10:01 AM | Updated - 09 Mar 2026, 01:06 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारत ने 96 रन के बड़े अंतर से जीतकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन कीवियों की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी उम्मीद भारत-न्यूजीलैंड मैच में बेहद कम ही उम्मीद की जाती है।

जी हां, लड़ाई। पारी का 11वां ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) बीच मैच डेरिल मिचेल से भिड़ गए, लेकिन मैच के बाद अर्शदीप ने दरियादिली दिखाई और सरेआम माफी भी मांगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस अर्शदीप के इस खास अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

11वें ओवर में शुरू हुआ विवाद

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी का 11वां फेंकने के लिए लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को बुलाया था। जबकि इस ओवर से पहले ही भारत मैच पर अपना शिकंजा कस चुका था। 11वां ओवर डालने आए अर्शदीप के ओवर में डेरिल मिचेल ने शुरुआती तीन गेंदों पर दो सिक्स जड़ दिए थे।

इसके बाद अर्शदीप ने एक वाइड फेंकी दी तो एक गेंद डॉट रही। फिर ओवर की पांचवीं गेंद मिचेल सामने खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह गेंद सीधा अर्शदीप के पास चली जाती है। इसपर अर्शदीप बल्लेबाज एंड पर तुरंत उनको रन आउट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद स्टंप पर न लगकर डेरिल मिचेल को लग जाती है और यही से एक नए विवाद ने जन्म लिया था।

कप्तान-अंपायर ने किया बीच बचाव

अर्शदीप सिंह की इस हरकत पर डेरिल मिचेल काफी नाराज दिखे और वह गेंदबाज को कुछ बोलते हुए उनके पास बढ़ते नजर आए, लेकिन इस दौरान अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) बात आगे बढ़ाने के मूड में नहीं थे। हालांकि, मिचेल ने अपनी नाराजगी ऑन फील्ड अंपायर पर भी दर्ज करवाई, जिसके बाद अंपायर खब्बू गेंदबाज से कुछ बात करते दिखे।

हालांकि, फिर ओवर की समाप्ति के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मामला संभालते हुए मिचेल के पास गए और उनसे हाथ मिलाया तो अर्शदीप और डेरिल मिचेल भी आपस में हाथ मिलाते नजर आए, जिसके कारण ये विवाद उसी ओवर में मैदान पर ही समाप्त हो गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फ़ाइनल में बने 25 रिकॉर्ड्स, विराट से आगे निकले संजू, तो बुमराह के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

मैच के बाद Arshdeep Singh ने फिर मांगी माफी

हालांकि, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) दरियादिली यही समाप्त नहीं होती है। अधिकांश खिलाड़ी ऑनफील्ड मैच में मामला सुलझ जाने के बाद विवाद को भूल जाते हैं। लेकिन अर्शदीप फाइनल मैच जीतने के बाद फिर एक बार डेरिल मिचेल के पास जाकर उनसे माफी मांगते हैं।

दरअसल, ब्लैककैप्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्शदीप सिंह कहते हैं कि

‘’मैं तुरंत दौड़कर डेरिल मिचेल से माफी मांगने गया था। जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और थ्रो में उन्हें लग गई।’’

बता दें कि, ये मामला यही सुलझ गया और खिलाड़ी मैच के बाद हंसी-मजाक करते नजर आए। फाइनल मैच के बाद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने कबूल किया था कि वह डेरिल मिचेल से माफी मांगने गए थे।

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते ही खुशी से झूम उठी टीम इंडिया, सूर्या ने तोड़ी धोनी की परंपरा, हार्दिक का दिखा आइकोनिक पोज

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

89 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com