अर्जुन तेंदुलकर इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आइडल, पिता सचिन तेंदुलकर का नहीं लिया नाम
Published - 01 Apr 2026, 01:44 PM | Updated - 01 Apr 2026, 03:55 PM
Table of Contents
Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर अपने दौर के सबसे महान क्रिकेटर कहे जाते हैं. आज भी उनको भगवान के रूप में पूजा जाता है. इसके बावजूद सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर उन्हें अपना आइडल नहीं मानते हैं. दरअसल, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अर्जुन (Arjun Tendulkar) ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं.
लेकिन फैंस यह जानकार हैरान हैं कि खुद के पिता मैदान पर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. फिर भी अर्जुन ने किसी दूसरे क्रिकेटर को बेस्ट कहा है.
Arjun Tendulkar ने किसे बताया अपना आइडल?

शुभंकर मिश्रा ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) से पूछा कि सचिन तेंदुलकर के अलावा वह किसे अपना आइडल मालते हैं? तो, अर्जुन ने जबाव देते हुए कहा, "युवराज सिंह. शुभंकर मिश्रा से आगे कहा कि, आपको युवराज की गेंदबाजी भी पसंद है. अर्जुन ने जबाव दिया कि, नहीं वह स्पिनर थे और मैं पेसर हूं.
वहीं, IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के लिए खेले रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के बदले LSG से एक बड़ी डील कर के ट्रेड किया है. अब फैंस उनके खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और उम्मीद कर रहे हैं इस सीजन अर्जुन के नाम की चर्चा हो.
गोवा में मिला ज्यादा खेलने का मौका: अर्जुन
वहीं, अर्जुन (Arjun Tendulkar) ने बताया कि उन्होंने मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलने का फैसला क्यों किया? अर्जुन ने कहा, इस की खास वजह से थी गोवा में ज्यादा खेलने के मौके मिलेंगे. जबकि, मुंबई में मुकाबला ज्यादा था.
जिस वजह वह खुद को साबित नहीं कर पा रहे ते. अर्जुन को विश्वास था कि वह गोवा में खुद को निखारने का सुनहरा चांस मिलेगा और एक क्रिकेटर के तौर पर बेहतर अनुभव.
अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'गोवा जाने का उनका मकसद टीम में ज़्यादा ज़िम्मेदारी निभाना और अपने हरफ़नमौला खेल को और निखारना है'
Also Read: चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, अगले मुकाबले से हो सकते हैं बाहर, ये दिग्गज करेगा पंजाब की कप्तानी
मुंबई इंडियंस में नहीं मिले ज्यादा मौके
शुभांकर मिश्रा से उनसे मुंबई इंडियंस में कम मौके मिलने पर भी सवाल किया. अर्जुन ने भी अपना दुख बिना हिटकिचाहट के जाहिर किया. पॉडकास्ट में अर्जुन से पूछा, "आपने मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच खेले और अच्छी गेंदबाज़ी की, आपकी स्विंग अच्छी थी, तो क्या आपको लगा कि आपको और मौके मिलने चाहिए थे?
अर्जुन ने आगे कहा, "हर खिलाड़ी ज़्यादा मौके चाहता है. कोई भी बेंच पर नहीं बैठना चाहता. लेकिन एक खिलाड़ी को बस कड़ी मेहनत करनी होती है और जब मौका मिले, तो उसे भुनाना होता है."
Also Read : खेल जगत में फिर पाकिस्तान की हुई थू-थू, मैदान पर दिखा अजीबो-गरीब नजारा, रद्द हुआ PSL मैच
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर