Kavya Maran के लिए आई एक और बुरी खबर, Brydon Carse के बाद ये विदेशी खिलाड़ी भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

Published - 17 Apr 2026, 09:27 AM | Updated - 17 Apr 2026, 09:31 AM

Kavya Maran

Kavya Maran : आईपीएल 2026 में काव्या मारन की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है. लीग की शुरूआत से पहले ही कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए. फिर जैक एडवर्ड्स चोटिल होकर IPL 2026 नहीं खेल पाए. अब टीम का एक और तेज गेंदबाज इस सीजन से बाहर हो गया है. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने अभी उसके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

Kavya Maran की टीम के धाकड़ खिलाड़ी को क्या हुआ?

Kavya Maran

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) ने जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ में टीम में शामिल किया था. लेकिन पैर में इंजरी होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए थे.

एडवर्ड्स की जगह SRH ने इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज डेविड पेन को 1.5 करोड़ रूपये में टीम में शामिल किया था. लेकिन दुर्भाग्यवश वह दो मैच खेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए.

डेविड पेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल चटकाए थे. वहीं, केकेआर के खिलाफ उन्होंने दो ओवर में बिना कोई विकेट लिए 35 रन लुटा दिए थे. इस मैच में डेविड काफी महंगे साबित हुए थे.

पैट कमिंस की कब होगी वापसी?

वहीं, पैट कमिंस की टीम में जल्द वापसी होने वाली है. अभी तक उन्होंने आईपीएल 2026 का एक मुकाबला नहीं खेला है. लेकिन SRH टीम से वह जल्द जुड़ने वाले हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिये दी है, कमिंस ने कहा, वह 25 अप्रैल तक राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले वापसी कर सकते हैं.

गौरतलब है कि कमिंस पिछले एक साल से बैक इंजरी से जूझ रहे हैं. इसी कारण वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे. अब वह सीधा आईपीएल से मैदान पर वापसी करेंगे. हैदराबाद के फैंस भी नियमित कप्तान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी इशान किशन को सौंपी गई थी. जबकि, उकप्तानी का जिम्मा अभिषेक शर्मा के कंधों पर था. ईशान की कैप्टेंसी में SRH का प्रदर्शन औसत रहा है. टीम अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज की है.

खतरे में पड़ी सचिन के जिगरी की जान, ब्रेन स्ट्रोक का मंडराया खतरा, WhatsApp ग्रुप बना मांगी आर्थिक सहायता

कब है हैदराबाद का अगला मैच?

काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच अब 18 अप्रैल 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों का आमना-सामना राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में होगा. फिलहाल, दो जीत के साथ SRH अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. जबकि, 8वें नंबर पर है. दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 में अपनी खराब फॉर्म और खिलाड़ियों को चोट से जूझ रही है. अब देखना यह है कि इस हाईवोल्टेज मैच में किस टीम की जीत होती है.

माही के फैंस के लिए बुरी खबर, SRH मैच से भी बाहर हुए एमएस धोनी

Tagged:

pat cummins SRH kavya maran Brydon Carse IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com