टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की एक और टीम की गई घोषित, इसमें जायसवाल-अय्यर से लेकर केएल तक को मिली जगह

Published - 26 Dec 2025, 09:59 AM | Updated - 26 Dec 2025, 10:04 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 20 दिसंबर, शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। बीसीसीआई द्वारा चुने गए अधिकारिक स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला था तो केएल राहुल को भी बाहर कर दिया था।

लेकिन अब विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए भारत की एक और टीम घोषित की गई है, जिसमें यशस्वी जायसवाल से लेकर केएल राहुल तक को जगह मिली है तो भुवनेश्वर कुमार भी वापसी करने में सफल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस स्क्वाड में किसे-किसे मौका दिया गया है और किसे बाहर किया गया है।

जायसवाल-अय्यर को मिला मौका

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर उन भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया है, जिन्हें विश्व कप (T20 World Cup) के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया।

चोपड़ा ने अपने द्वारा चुने गए स्क्वाड में बतौर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराजय गायकवाड़ का चयन किया है तो चोट से उबर रहे श्रेयस अय्यर पर भी चोपड़ा ने भरोसा जताया है। वहीं, इस दल में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और जितेश शर्मा को भी चुना गया है तो हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को भी बतौर स्पिन ऑलराउंडर स्क्वाड में जगह दी है।

केएल को मिली जगह, शुभमन को किया बाहर

पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए केएल राहुल का चुनाव भी किया है। बता दें कि, केएल ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 10 नवंबर 2022 को खेला था। इसके बाद उन्हें दोबारा इस प्रारूप में मौका नहीं दिया गया है। जबकि केएल लगातार वनडे और टेस्ट में रन बना रहे हैं और उनका आईपीएल 2025 सीजन भी काफी शानदार रहा था।

लेकिन बावजूद इसके चयनकर्ता उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं। वहीं, चोपड़ा ने अपने स्क्वाड ने शुभमन गिल को बाहर कर दिया है। जहां पहले बीसीसीआई ने शुभमन को विश्व कप (T20 World Cup) के स्क्वाड से बाहर निकाला तो अब आकाश चोपड़ा ने भी अपने स्क्वाड से उनकी छुट्टी कर दी है।

जानें अब किस दिन विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे रोहित-कोहली, नोट कर लें ये तारीखें

भुवी से चहल तक इन गेंदबाजों को किया शामिल

आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के लिए बतौर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का चयन किया गया है। वहीं, स्पिनर के तौर पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पंड्या का चुना है।

बता दें कि, चाहर, भुवी, शमी और सिराज को काफी लंबे अरसे से टी20 प्रारूप में खेलने का मौका नहीं मिला है तो युजवेंद्र चहल भी 2024 विश्व कप के बाद दोबारा स्क्वाड में नजर नहीं आए हैं। बता दें कि, 7 फरवरी 2026 से विश्व कप (T20 World Cup) की शुरुआत हो रही है, जिसका फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुना गया T20 World Cup के लिए वैकल्पिक स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की B टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज, जायसवाल, अय्यर, पंत, केएल.....

Tagged:

team india aakash chopra T20 World Cup Shreyas Iyers
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com