'वहीं दोनों सबसे खतरनाक...' अनिल कुंबले ने चुनी IPL हिस्ट्री की 2 सबसे मजबूत टीम, इन्हें बताया ऑल टाइम बेस्ट

Published - 13 Mar 2026, 09:27 AM | Updated - 13 Mar 2026, 09:29 AM

Anil Kumble

Anil Kumble: टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी अनिल कुंबले ने हाल ही में IPL की दो बेस्ट टीमें चुनी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों ही टीमों में अंतर करना मुश्किल है. लेकिन इन फ्रेंचाइजियों की सफलता की कहानी अलग-अलग है. दोनों ने अब तक समान उपलब्धियां हासिल की है. ऐसे में किसी एक को बेहतर बताना मुश्किल है.

हालांकि, अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम नहीं लिया. लेकिन उन्होंने पिछले साल आईपीएल 2025 का खिताब हासिल करने पर अपनी राय रखी.

Anil Kumble ने किन दो टीमों को बताया सर्वश्रेष्ठ?

Anil Kumble

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने आईपीएल की दो महान टीमों के रूप में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को चुना है. उनका मनाना है कि दोनों टीमें समान सफल है. लेकिन दोनों फ्रेंचाइजियों का सक्सेस का तरीका अलग है. दरअसल, जियोहॉटस्टार से बातचीत के दौरान IPL 2026 से पहले कुंबले ने कहा कि, जब दो महान टीमों की बात आती है तो MI और CSK लगभग बराबर लगती है.

दोनों में बताना मुश्किल है कि कौन ज्यादा सक्सेसफुल है. हालांकि, चेन्नई की ताकत है उनकी टीम स्थिरता. यह फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों को मौका देती है जो पहले से खुद को साबित कर चुके हैं. वहीं, मुंबई नए खिलाड़ियों को मंच देता है. जो आगे चलकर बड़ा नाम बन जाते है.

कुंबले ने आगे कहा, मुंबई इंडियंस ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसने कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था. उदाहरण मेंं उन्होंने हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लिया. वहीं, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी वह खिलाड़ी है जिन्हें मुंबई इंडियंस ने क्रिकेट की दुनिया का सितारा बनाया.

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में खेलेंगे कौन से 15 भारतीय खिलाड़ी, जानें सभी नाम

RCB पर क्या बोले अनिल कुंबले?

RCB के IPL 2025 की ट्रॉफी जीत पर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने कहा कि, यह जीत सिर्फ विराट कोहली की नहीं है बल्कि पूरी टीम की है. आरसीबी की मजबूत बॉलिंग यूनिट की है जो कि हमें पिछले सीजन देखने को मिली. कुंबले ने यह भी माना की RCB की जीत में विराट कोहली की बहुत बड़ी भूमिका होती है.

लेकिन पिछले साल जो सफलता सामने आई उसमें गेंदबाजों का बहुत बड़ा रोल रहा. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज बॉलर्स ने जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई. वहीं, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा स्पिन का डिपार्टमेंट संभाला. दोनों ही सरप्राइज पैकेज निकले.

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने आगे कहा कि, मुझे लगता है इस सीजन भी विराट कोहली को देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम में आएंगे. लेकिन उन्हें भी गर्व होगा कि उनके पास मजबूत बॉलिंग यूनिट है जो कि मैच जीताने और बचाने का दम रखता है.

IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमों के स्क्वाड में हैं कौन-कौन से खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

132

28 मार्च से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com