पहली बार भारत में होगा ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग का मैच, जानिए कब और किस मैदान पर होगा सीजन का आगाज

Published - 10 Jul 2026, 02:18 PM | Updated - 10 Jul 2026, 04:09 PM

Australia T20 League

Australia's T20 League match in India: जैसे भारत में आईपीएल का आयोजन होता है, उसी तरह अन्य बड़े देशों में भी टी20 लीग होती हैं। हालांकि, कई बार BCCI को कुछ कारणों से अपने देश के बाहर भी आईपीएल कराना पड़ा है। 2009 में लीग का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। वहीं, कोरोना काल में मैचों को यूएई शिफ्ट किया गया था। साफ़ है कि जब तक कोई बड़ी वजह न हो, तब तक टी20 लीग मैच उसके देश के बाहर नहीं जाते हैं।

हालांकि, इस बार ऑस्ट्रेलिया (Australia) में होने वाली टी20 लीग का मैच भारत0 में आयोजित होने जा रहा है। कुछ समय पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी संभावना जताई गई थी लेकिन अब आधिकारिक ऐलान हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरी खबर क्या है।

भारत में होगा Australia की T20 लीग के आगामी सीजन का ओपनिंग मैच

Australia T20 League 1

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टी20 लीग से कुछ फैंस कन्फ्यूज हो रहे होंगे तो बता दें कि यहां बात बिग बैश लीग की हो रही है, जिसकी लोकप्रियता भारत में भी काफी ज्यादा है। BBL को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें टॉप के स्टार खिलाड़ी खेलते हैं। वहीं, इस लीग में हर सीजन फैंस को आकर्षित करने के लिए कुछ न कुछ नया किया जाता है।

इस बार आगामी सीजन का पहला मैच भारत में आयोजित किए जाने का ऐलान किया गया है। यह पहला मौका है, जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के द्वारा आयोजित की जाने वाली बिग बैश लीग का मैच देश के बाहर होगा।

चेन्नई में खेला जाएगा BBL के आगामी सीजन का पहला मैच

BBL का आगामी सीजन 12 दिसंबर से शुरू होगा और पहला ही मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ़ खेलगी, जो टूर्नामेंट का पहला विदेशी मैच होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) को उम्मीद है कि अगर BCCI भविष्य में कोई IPL मैच विदेश में आयोजित करता है, तो इससे उसके लिए रास्ता बन सकता है।

मैच की टाइमिंग को लेकर जानकारी

भारत में आमतौर पर आईपीएल का मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होता है। दिन में दोपहर 3:30 बजे से तब मुकाबले की शुरुआत होती है, जब डबल हेडर खेला जाना होता है। लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का पहला मैच दोपहर में थोड़ा जल्दी शुरू होगा। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड, एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला मैच लोकल समय के अनुसार दोपहर 2:40 बजे (AEST के हिसाब से रात 8:10 बजे) शुरू होगा।

यह मैच पर्थ में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल के ठीक बाद शुरू होगा, हालांकि अगर टेस्ट मैच उस समय भी चल रहा हो, तो समय के ओवरलैप होने का जोखिम हो सकता है। इसे रेनेगेड्स के लिए होम गेम माना जाएगा।

यह भी पढ़ें: ENG vs IND 5th T20I, Weather Report: क्या बारिश बनेगी विलेन या बिना रुकावट होगा पूरा मैच? जानिए कैसा रहेगा साउथैम्पटन के मौसम का हाल

Tagged:

bcci australia MA Chidambaram Stadium BBL 2026-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com