अंबाती रायडू की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, इन 4 टीमों को बताया प्लेऑफ़ का दावेदार, CSK बाहर RCB अंदर

Published - 28 Mar 2026, 04:55 PM | Updated - 28 Mar 2026, 05:05 PM

Ambati Rayudu

Ambati Rayudu: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायडू ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उन चार टीमों का नाम बताया, जो कि इस सीजन आईपीएल 2026 के प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह को बना सकती हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में उनकी पूर्व टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नाम दूर-दूर तक नहीं है।

जी हां, कमेंट्री से लेकर सोशल मीडिया पर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) चेन्नई सुपर किंग्स की तारीफ करते नहीं थकते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इस टीम को प्लेऑफ से ही बाहर कर दिया। चलिए आपको बताते हैं रायडू ने किन चार टीमों पर दांव लगाया है।

इन चार टीमों का Ambati Rayudu ने लिया नाम

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के साथ बातचीत में कहा कि उनके अनुसार आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स कटा सकती है।

बता दें कि, पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल का सूखा खत्म किया था और पहली बार चैंपियन बनी थी। रजत पाटीदार आरबीसी के इतिहास के पहले कप्तान बने थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। जबकि इस सीजन रजत पाटीदार खिताब का बचाव करके आरसीबी को बैक टू बैक दूसरी बार ट्रॉफी जिताना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड खतरनाक

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड सबसे खतरनाक नजर आ रहा है, जिसमें सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रियान रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर समेत कई मैन विनिंग खिलाड़ी हैं। जबकि इस सीजन उन्होंने ट्रेड के जरिए शेरफेन रदरफोर्ड को भी अपने दल में शामिल कर दिया है, जिन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के लिए लंबे-लंबे सिक्स लगाए थ।

इस सीजन एमआई का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है तो गेंदबाजी विभाग भी काफी संतुलित दिख रहा है। ऐसे में इस टीम को प्लेऑफ से पहले रोकना विरोधी टीमों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। बता दें कि, पिछले सीजन आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस दूसरे क्वालिफायर तक पहुंची थी, लेकिन पंजाब के हाथों मिली रोमांचक हार ने उनके खिताब जीतने के सपने को उस वक्त तोड़ दिया था।

Ravichandran Ashwin की बड़ी भविष्यवाणी, बताया RCB vs SRH में कौन बनेगा 'मैन ऑफ द मैच'

Ambati Rayudu ने चेन्नई को किया नजरअंदाज

मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड में आईपीएल 2026 में काफी जबरदस्त दिखाई दे रहा है। टीम में टिम सीफर्ट, फिन एलन जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। खास बात ये है कि सेमीफाइनल में फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर शतक ठोक दिया था।

इसके अलावा केकेआर में कैमरून ग्रीन भी शामिल हैं, जो कि गेंद और बल्ले दोनों ने अहम योगदान देने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, हर्षित और आकाश की कमी टीम को टूर्नामेंट में खल सकती है।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स भी पिछले सीजन के मुकाबले इस बार ज्यादा खतरनाक और फिक्स लग रही है। ऐसे में ये भी टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने इस लिस्ट में अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को शामिल नहीं किया है, जिसकी प्रशंसा करते वह कभी थकते नहीं थे।

मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, KKR के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए 2 स्टार विदेशी खिलाड़ी

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

4348 रन।

तीन शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com