एशियन गेम्स के बाद इस टूर्नामेंट में होगी इंडिया-पाकिस्तान की टक्कर, जल्द होगा तारीखों का ऐलान
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। बॉर्डर से लेकर क्रिकेट के मैदान तक, दोनों ही एक-दूसरे से हारना नहीं पसंद करते। इसी वजह से जब भी इन दो देशों की क्रिकेट टीमें किसी भी टूर्नामेंट में आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबले के हाइप काफी ज्यादा होता है।
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच मुलाबला महिला टी20 वर्ल्ड कप में हुआ, जिसमें हरमनप्रीत कौर की टीम ने बाजी मारी थी। अब इन दो देशों की क्रिकेट टीमों की टक्कर एशियन गेम्स 2026 में होने की संभावना है। हालांकि, उसके लिए फाइनल में जगह बनानी होगी, या फिर अपना-अपना सेमीफाइनल मैच हारना होगा।
एशियन गेम्स के बाद, इस टूर्नामेंट में हो सकता है India-Pakistan मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स में मुकाबला होगा या नहीं, यह अभी पक्का नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इसका समीकरण थोड़ा पेचीदा है। हालांकि, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में दोनों देशों की टीमों के बीच मुकाबला जरूर देखने को मिल सकता है।
जी हां, WCL का रोमांच एक बार फिर लौटने वाला है और टूर्नामेंट का तीसरा सीजन 3 से 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा। तीसरे सीजन में India Champions और Pakistan Champions आमने-सामने आ सकती हैं। हालांकि, इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से मौजूदा खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर्स खेलते नजर आएंगे। वहीं, पाकिस्तान की टीम में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं, जो फिलहाल PCB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं।
WCL में पहले भी हो चुकी है India-Pakistan की टक्कर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के अब तक दो सीजन हो चुके हैं और इस दौरान चार बार भारत-पाकिस्तान मैच का संयोग बना है। 2024 में खेले गए पहले सीजन में लीग स्टेज में इनकी टक्कर हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 68 रनों से जीत दर्ज की थी लेकिन फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ख़िताब पर कब्जा जमाया था।
इसके बाद, 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। इसी वजह से लीग स्टेज का मैच रद्द कर दिया गया था, सेमीफाइनल में पाकिस्तान को वॉकओवर मिला था और बाद में उसे फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हराया था।
कब होगा India Champions vs Pakistan Champions का मुकाबला?
WCL 2026 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी और फाइनल 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। अभी लीग का पूरा शेड्यूल नहीं आया है। इसी वजह से इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। हालांकि, जल्द ही आयोजक पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर सकते हैं। तभी इस मैच की तारीख भी सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: तिहरे शतक से नहीं, 3-3 शादियां कर फेमस हुए ये क्रिकेटर्स, लिस्ट में वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान का नाम शामिल