गौतम गंभीर के बाद VVS लक्ष्मण नहीं, बल्कि यह दिग्गज बनेगा टीम इंडिया का नया हेड कोच
Table of Contents
टीम इंडिया के हेड कोच का पद हमेशा से ही कांटों भरा ताज रहा है। इस पद को संभालने वाले दिग्गज को BCCI मोटी सैलरी जरूर देता है लेकिन उसके साथ ही जिम्मेदारियां भी काफी ज्यादा होती हैं। वहीं, खराब प्रदर्शन पर फैंस की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है।
मौजूदा समय में तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम की कोचिंग का जिम्मा गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर है। वहीं, कुछ मौकों पर वीवीएस लक्ष्मण ने भी कार्यवाहक हेड कोच की भूमिका निभाई है। इसी वजह से काफी लोगों का मानना है कि शायद गंभीर के बाद लक्ष्मण को फुल-टाइम कोच बनाया जा सकता है।
गंभीर के बाद लक्ष्मण के हेड कोच बनने की उम्मीद कम

वीवीएस लक्ष्मण काफी समय से BCCI के साथ जुड़े हुए हैं। वे मौजूदा समय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं। इसके अलावा जब भी ऐसी स्थिति आती है, जब टीम इंडिया के हेड कोच का कार्यभार मैनेज करना होता है तो फिर लक्ष्मण को हेड कोच की जिम्मेदारी कुछ समय के लिए दे दी जाती है। उन्होंने यह काम राहुल द्रविड़ के साथ भी किया था और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल में भी ऐसा ही हो रहा है।
हालांकि, फुल-टाइम कोच बनने के लिए वीवीएस लक्ष्मण की दिलचस्पी उतनी नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें अपने परिवार के साथ काफी कम समय बिताने को मिलेगा। वहीं, भारतीय टीम के साथ लगातार ट्रैवल भी करना होगा। शायद इसी वजह से लक्ष्मण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ ही जुड़े रहें।
ये दिग्गज Gautam Gambhir की ले सकता है जगह
अब सवाल उठता है कि अगर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया का हेड कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं तो फिर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद, कौन इस पद पर विराजमान होगा, इसका जवाब आशीष नेहरा हैं। नेहरा का नाम सुनकर काफी लोग हैरान हो सकते हैं, लेकिन इसकी बड़ी वजह कप्तान शुभमन गिल हैं। टेस्ट और वनडे में गिल के पास कमान है और उनके साथ नेहरा की काफी अच्छी बॉन्डिंग है, क्योंकि गुजरात टाइटंस के साथ दोनों ही जुड़े हुए हैं।
आईपीएल में GT के हेड कोच आशीष नेहरा ही हैं। इसी वजह से शुभमन गिल उनकी वकालत कर सकते हैं। नेहरा ने मुख्य कोच के रूप में दो बार आईपीएल का टाइटल भी अपने नाम किया है। वहीं, उन्हें युवाओं के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ियों के साथ भी काम करने का अच्छा अनुभव है। वे खुद एक दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। इसी वजह से उन्हें BCCI गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद, भारत का नया हेड कोच बना सकती है।
2027 के अंत तक है गौतम गंभीर का कार्यकाल
BCCI ने जुलाई, 2024 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया था। बोर्ड को गंभीर के 2024 आईपीएल सीजन की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मेंटर के रूप में काम करने का तरीका काफी पसंद आया था। बाएं हाथ के इस पूर्व ओपनर की नियुक्ति करीब 3.5 साल के लिए की गई थी। इसी वजह से उनका कार्यकाल दिसंबर, 2027 तक है।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियंस लीग में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने बुरी तरह रौंदा, 21 रन से मिली हार