19 साल बाद इस दिग्गज ने छोड़ी CSK, हमेशा के लिए टीम को कहा अलविदा

Published - 13 Jul 2026, 12:08 PM | Updated - 13 Jul 2026, 01:06 PM

CSK 4

CSK Legend left his position: IPL 2027 के लिए टीमों ने अभी से कमर कसनी शुरू कर ली है। हालिया सीजन को समाप्त हुए मुश्किल से डेढ़ महीना ही हुआ है लेकिन कई बड़े बदलाव नजर आ चुके हैं। जहां ऋषभ पंत की एंट्री वापस से दिल्ली कैपिटल्स में हो गई। वहीं, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में पहुंच गए। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में युवराज सिंह के DC के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है और हेड कोच के रोल में सौरव गांगुली नजर आ सकते हैं।

आईपीएल 2026 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही थी और अब एक बड़ी घोषणा हो गई है। एक ऐसे दिग्गज ने CSK का साथ छोड़ दिया है जो इस टीम के साथ 19 साल से था। इस दिग्गज ने पहले टीम को एक खिलाड़ी के तौर पर ज्वाइन किया था और फिर बतौर हेड कोच लंबे समय तक मोर्चा संभाला।

CSK से दिग्गज की हुई विदाई, आपसी सहमति से अलग होने का लिया फैसला

CSK 5

चेन्नई सुपर किंग्स से विदाई लेने वाले दिग्गज का नाम स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जो पिछले 18 साल से बतौर हेड कोच टीम के साथ जुड़े हुए थे। फ्लेमिंग की अगुआई में चेन्नई की टीम आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टीम बनने में सफल रही। हालांकि, पिछले तीन सीजन से सीएसके का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। इसी वजह से फ्लेमिंग के पद पर खतरा मंडरा रहा था और अब दोनों ही पक्षों ने आपसी सहमति से अपनी राहें अलग कर ली।

स्टीफन फ्लेमिंग और CSK का टूटा नाता

सोमवार, 13 जुलाई को चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी करते हुए बताया,

"सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चली साझेदारियों में से एक का समापन हो गया है। यह फैसला फ्लेमिंग और सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच खुलकर और ईमानदारी से हुई बातचीत के बाद, सम्मान और आभार के साथ लिया गया है।"

चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने पर स्टीफन लेमिंग का भावुक बयान

CSK की तरफ से जारी मीडिया रिलीज में स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा,

खेल की दुनिया में 18 साल का समय बहुत लंबा होता है, और मैं यहां से सिर्फ़ आभार के साथ जा रहा हूं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे खास अनुभव रहा है। हमने जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं, मुश्किल पलों का सामना किया और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। CSK हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं आने वाले सालों में भी टीम का हौसला बढ़ाता रहूंगा।"

फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई की टीम ने जीते 7 टाइटल

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में स्टीफन फ्लेमिंग ने बहुत ही शानदार काम किया और इस टीम को 7 खिताब जिताए। इसमें से 5 आईपीएल ट्रॉफी और 2 चैंपियंस लीग के टाइटल शामिल हैं। एमएस धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी बहुत सफल रही। इस टीम की सफलता का जितना क्रेडिट धोनी को दिया जाता है, उतना ही श्रेय फ्लेमिंग भी डिजर्व करते हैं।

यह भी पढ़ें: एक साथ 2 पूर्व कप्तान ने अचानक किया वनडे से संन्यास का ऐलान, 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए किया मना

Tagged:

IPL 2022 CHENNAI SUPER KINGS (CSK) stephen fleming
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com