अभिषेक पोरेल पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, हाई कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

Published - 21 Jul 2026, 11:48 AM | Updated - 21 Jul 2026, 01:07 PM

Abhishek Porel

Abhishek Porel Arrest Order: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाजी अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुछ दिनों पहले उनके खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

अब इस मामले में कोलकाता हाई कोर्ट ने अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) की गिरफ़्तारी का आदेश दिया है। इसके बाद से ही पुलिस एक्शन में आ गई है और पोरेल को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं, उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त करने को कहा है।

Abhishek Porel की गिरफ़्तारी का हाई कोर्ट ने दिया आदेश

Abhishek Porel 1

बाएं हाथ के विस्फोटक खिलाड़ी अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) पर कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था और इस संबंध में हुगली के मोगरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उस समय अभिषेक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था लेकिन सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत ने हुगली के मगरा थाने की पुलिस को इस खिलाड़ी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

अभिषेक पोरेल पर रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की ने दावा किया था कि अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) के साथ उसका तीन साल तक रिश्ता रहा। उन्होंने शादी करने का फैसला किया था। लेकिन डेढ़ साल पहले उनके बीच कुछ दिक्कतें आ गईं। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा, लेकिन उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। लेकिन इस बार लड़की ने अपनी माँ के साथ पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में हुई, जिसके बाद अभिषेक पोरेल के साथ-साथ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी का आदेश पुलिस को दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जब्त करने को कहा गया है, ताकि जो अतरंग पल रिकॉर्ड हुए हैं, उन्हें फैलने से रोका जा सके।

आरोप साबित होने पर अभिषेक पोरेल को जाना पड़ सकता है जेल

महिला द्वारा रेप और अतरंग तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल के लगाए गए आरोप अभिषेक पोरेल के खिलाफ सही साबित होते हैं तो फिर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं और जेल भी जाना पड़ सकता है। अभिषेक के दोषी पाए जाने पर उनका क्रिकेट करियर भी खतरे में पड़ जाएगा। वह आखिरी बार IPL 2026 में नजर आए थे और 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले थे।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन वेस्टइंडीज ODI से अगरकर करेंगे बाहर

Tagged:

Delhi Capitals Abhishek Porel Bengal Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com