आकाश चोपड़ा ने चुनी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन, कुछ ऐसा चुना स्क्वाड, रोहित, डी कॉक, तिलक, सूर्या....
Published - 23 Mar 2026, 03:56 PM | Updated - 23 Mar 2026, 04:02 PM
Table of Contents
Aakash Chopra: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, डी कॉक, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव न नजर आ रहे हैं, जो कि देखने में काफी ताकतवर टीम नजर आ रही है।
हालांकि, आकाश ने अपने द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में कई चौंकाने वाली नाम भी शामिल किए हैं, जिसकी उम्मीद एमआई प्रशंसकों ने बिल्कुल भी नहीं की थी। चलिए आपको बताते हैं कि आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसको दिया है मौका और किसका किया है बाहर।
रोहित-डी कॉक से करवाई शुरुआत
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर चुनी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक का चयन किया है। इसके बाद तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या जैसे मजबूत खिलाड़ियों को मिडिल ऑर्डर में रखा है।
चोपड़ा ने कहा, मैं रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स से शुरुआत करेंगे, और उनके बाद नंबर 7 पर मैं नमन धीर को रखूंगा।" आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। इस बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करना किसी भी विपक्षी टीम के लिए पहाड़ चढ़ने जितना मुश्किल होगा।
ट्रेंट बोल्ट को नहीं मिली जगह
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने प्लेइंग इलेवन के निचले क्रम में आठवें स्थान पर कॉर्बिन बॉश, नौवें नंबर पर दीपक चाहर, 10वें स्थान पर जसप्रीत बुमराह और 11वें पर अल्लाह गजनफर को रखा है। हालांकि, आकाश ने अपनी प्लेइंग इलेवन न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है।
जबकि बोल्ट के लिए जगह बनाना आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) की प्लेइंग इलेवन में काफी मुश्किल भी है, क्योंकि उन्होंने विकेटकीपर के लिए क्विंटन डी कॉक का चयन किया है, जिसका खेलना पक्का है।
वहीं, विक जैक्स और कॉर्बिन बॉश बल्ले और गेंद दोनों डिपार्टमेंट में अपना योगदान देते हैं तो अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर के रूप में एक मात्र फुल टाइम स्पिनर खेलता नजर आएगा। ऐसे में बोल्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना काफी मुश्किल है।
रोहित शर्मा से आकाश को उम्मीद
भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “इस साल इस टीम का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी कौन होगा? यह वाकई मुश्किल सवाल है। मुझे लगता है रोहित शर्मा, क्योंकि वह आजकल बहुत कम क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने जनवरी में खेला था। वह सीरीज अच्छी नहीं रही। इसलिए वह और भी ज्यादा रन बनाने के लिए बेताब होंगे।”
वहीं, आकाश ने इस टीम को ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी बताया और कहा कि अगर ये टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाती है तो फिर वह इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। “यह टीम ट्रॉफी जीतने की पूरी तरह हकदार है। अगर वे नहीं जीतते हैं, तो इसके लिए वे खुद ही जिम्मेदार होंगे, हालांकि यह भी सच है कि कागजों पर कोई टीम कितनी भी अच्छी क्यों न हो, इसका मतलब यह नहीं है कि वह ट्रॉफी जीत ही जाएगी।”
Aakash Chopra द्वारा चुनी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह,अल्लाह गजनफर।
2026 सीजन के बाद ये 3 विदेशी खिलाड़ी कर सकते IPL से संन्यास का ऐलान, फिर शायद कभी नहीं खेलेंगे
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर