आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन, धोनी-रोहित जैसे खिलाड़ियों को नहीं दी जगह
Published - 06 Mar 2026, 09:06 AM | Updated - 06 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
India all-time Test XI: भारत के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट फॉर्मेट में अपना अहम योगदान दिया है. उन्होंने मैदान पर ऐसी कई यादगार पारियां खेली है, जिनकी बराबरी अब तक कोई नहीं कर पाया है. हाल ही में पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन (India all-time Test XI) का चयन किया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर उन 11 खिलाड़ियों के नाम बताए जो कि भारतीय टीम की बेस्ट क्रिकेट टीम है.
India all-time Test XI के लिए आकाश चोपड़ा ने इन खिलाड़ियों को चुना
Aakash Chopra's all-time India Test XI pic.twitter.com/sZV03JcBgy
— Vivek (@Hailkohli18) March 5, 2026
भारत के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने India all-time Test XI में सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग का चुनाव बतौर ओपनर किया है. जबकि, नंबर 3 पर उन्होंने राहुल द्रविड़ को रखा है. द वॉल के बाद आकाश ने नंबर 4 पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को चुना है.
दिलचस्प बात यह है कि आकाश चोपड़ा ने नई जनरेशन के प्लेयर्स विराट कोहली और ऋषभ पंत को भी प्लेइंग XI में जगह दी है. उन्होंने विकेटकीपिंग के लिए धोनी को छोड़कर पंत को चुना है. आकाश ने किंग को नंबर 5 पर और ऋषभ को छठें स्थान पर जगह दी है.
अश्विन और बुमराह को भी मिली India all-time Test XI में जगह

ऑलराउंडर के लिए आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल या रवींद्र जडेजा को नहीं पसंद किया है. बल्कि उन्होंने अपने समय के महान क्रिकेटर कपिल देव का चयन किया है.
वहीं, टीम में स्पिनर की भूमिका के लिए आकाश ने अश्विन और अनिल कुंबले को प्लेइंग XI में रखा है. जबकि तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में उन्होंने जहीर खान के साथ जसप्रीत बुमराह को जगह दी है.
खास बात यह है कि दिग्गजों से सजी इस टीम में आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली को कप्तान बनाया है. उनका मानना है कि बतौर टेस्ट कप्तान कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है.
रोहित धोनी को आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग से किया बाहर
पूर्व ओपनर आकाश ने India all-time Test XI में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी को जगह नहीं दी है. फैंस के लिए काफी हैरानी भरा फैसला है. हालांकि, धोनी का टेस्ट करियर बेहतरीन रहा है. उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 4876 रन भी बनाए. वहीं, विकेटकीपिंग में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है.
इसके बावजूद आकाश ने धोनी की जगह पंत को विकेटकीपर चुना है. कमेंटेटर का मानना है कि नंबर 6 के लिए ऋषभ पंत का चयन बिल्कुल ठीक है. वह सिर्फ 25 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे हैं.
आकाश चोपड़ा की India all-time Test XI
सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, कपिल देव, अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर