नए युग की हुई शुरुआत, बोर्ड ने सिर्फ 1 टी20 मैच खेलने वाले प्लेयर को चुना टीम का नया कप्तान
Table of Contents
New Captain Announced: भारत दौरे पर अफगानिस्तान को टेस्ट और वनडे दोनों में हार का सामना करना पड़ा था। जहां मुल्लांपुर में खेले गए टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को टीम इंडिया ने एक पारी व 300 रनों से हराया था। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगान टीम का 0-3 से सूपड़ा साफ़ हुआ था। दोनों ही फॉर्मेट में कप्तानी हश्मतुल्लाह शाहिदी ने की थी।
उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कप्तानी के पद से इस्तीफ़ा दे दिया। शाहिदी ने अपना पद तत्काल प्रभाव से छोड़ा। इसकी जानकारी हश्मतुल्लाह ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर दी। इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट और वनडे में अपने नए कप्तान (Captain) व उपकप्तान का ऐलान कर दिया।
अफगानिस्तान ने टेस्ट और वनडे में रहमत शाह को Captaincy सौंपी

हश्मतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के घोषणा के कुछ घंटों बाद ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट और वनडे में अपने नए कप्तान (Captain) के नाम का खुलासा किया। अफगानिस्तान टीम की इन दोनों फॉर्मेट में कप्तानी प्रमुख बल्लेबाज रहमत शाह करेंगे।
तकनीकी रूप से सही बल्लेबाज होने और बीच के ओवरों में दबाव झेलने की क्षमता के लिए कोचों ने उनकी तारीफ की है। रहमत 2021 से टेस्ट और वनडे में अफगानिस्तान के उप-कप्तान रहे हैं और अब उन्हें कप्तानी की ज़िम्मेदारी मिलना उनके करियर में अगला बड़ा कदम है।
रहमत शाह के बल्लेबाजी आंकड़े दमदार
33 साल के रहमत ने 2018 में डेब्यू करने के बाद से 12 टेस्ट और 128 वनडे मैच खेले हैं। हालांकि, टी20आई में एक ही मुकाबला खेला है। वह 35.22 की औसत से 4121 रन बनाकर वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 12 टेस्ट में 1043 रन के साथ इस फॉर्मेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अफगानिस्तानी बल्लेबाज हैं।
रहमत शाह कप्तान तो रहमानुल्लाह गुरबाज बने उपकप्तान
टेस्ट और वनडे में रहमत शाह को अफगानिस्तान टीम का कप्तान (Captain) बनाए जाने के साथ ही खाली हुआ उपकप्तानी का पद अब विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज संभालेंगे। गुरबाज तीनों ही फॉर्मेट में अफगानिस्तान के अहम खिलाड़ी हैं। बतौर ओपनर उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं और वह काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। अब गुरबाज पर लीडरशिप के लिए भरोसा दिखाया गया है।
2027 वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करना होगा लक्ष्य
नए कप्तान रहमत शाह और उपकप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज के लिए अगली बड़ी चुनौती 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने काफी प्रभावित किया था। हालांकि, अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की जगह अभी पक्की नहीं है। अगर अफगान टीम ने अपने आने वाले वनडे मुकाबलों में अच्छा किया तो 30 सितंबर, 2026 तक रैंकिंग के आधार पर उन्हें डायरेक्ट एंट्री मिल सकती है।