ETPL के हर मैच में रविचंद्रन अश्विन की करिश्माई गेंदबाजी, उनके गजब आंकड़ों पर डाले नजर
Table of Contents
Ravichandran Ashwin bowling figures in ETPL: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 में पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग में अश्विन राहुल द्रविड़ के मालिकाना हक़ वाली डबलिन गार्डियंस का हिस्सा हैं और कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी साधारण रहा है लेकिन अश्विन ने खुद गेंदबाजी में काफी अच्छा किया है।
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अभी तक ETPL 2026 में भले ही बहुत ज्यादा विकेट न लिए हों लेकिन उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए हैं। यही कारण है कि अश्विन की गेंदबाजी प्रदर्शन की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है।
ETPL में Ravichandran Ashwin का व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा है अच्छा

क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के संचालन में शुरू हुई यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिसमें भारत के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का नाम भी शामिल हैं।
अश्विन इस लीग में डबलिन गार्डियंस के कप्तान हैं। उनकी टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में काफी खराब प्रदर्शन किया है लेकिन अश्विन का गेंदबाजी में व्यक्तिगत परफॉरमेंस काफी उम्दा रहा है।
अब तक चटकाए हैं 5 विकेट, रन खर्च करने में दिखाई कंजूसी
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ETPL 2026 में 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.38 का रहा है। अश्विन ने अभी तक जितने भी मुकाबले खेले हैं, उनमें एक या उससे कम ही विकेट चटकाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ग्लासगो कॉस्मिक के खिलाफ आया, जिसके खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर एक सफलता हासिल की।
अश्विन की टीम का बुरा हाल
ETPL 2026 में रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन व्यक्तिगत रूप से अच्छा रहा है लेकिन उनकी टीम डबलिन गार्डियंस टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो चुकी है। डबलिन की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम को अपने पहले पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, छठे मैच में जीत दर्ज की लेकिन फिर अगले दो मैचों में हार मिली।
अभी तक पूरे सीजन रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डबलिन गार्डियंस ने निराश ही किया है। इस टीम ने 8 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और 2 अंक के साथ सबसे नीचे यानी छठे स्थान पर है। निश्चित रूप से यह प्रदर्शन काफी चिंताजनक है। अश्विन की कप्तानी वाली इस टीम को अभी दो मैच और खेलने हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि टीम पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी के लिए AFG सीरीज करो या मरो, नहीं चला तो हमेशा के लिए हो जाएगा बाहर