आमिर-कैफ के बीच छिड़ी भयंकर लड़ाई, पाकिस्तानी पेसर बोला 'आप सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...'
Published - 07 Mar 2026, 11:37 AM | Updated - 07 Mar 2026, 11:41 AM
Table of Contents
Mohammad Amir: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ और पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले दोनों खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर जमकर कटाक्ष करते नजर आए।
हाल ही में पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने सोशल मीडिया मंच के जरिए कैफ पर ताजा तंज कसा है। बता दें कि, आमिर टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से भारतीय टीम पर अपनी राय और भविष्यवाणियां कर रहे थे।
जबकि, इसपर कैफ ने पाकिस्तान पेसर को करारा जवाब देते हुए कहा था कि वह सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अब इसपर आमिर ने कैफ को जनाब दिया है, जिसके बाद एक नई वॉर शुरू हो चुकी है।
मुझे उनके क्रिकेट करियर के बारे में नहीं पता- Mohammad Amir
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में मोहम्मद कैफ को लेकर कहा
"मुझे उनके क्रिकेट करियर के बारे में नहीं पता, उन्होंने कितने मैच खेले हैं। मैंने उनके आंकड़े देखे; उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 29 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 103 (103.60) है। उन्होंने कहा कि मैं ध्यान आकर्षित करने के लिए भारत के बारे में बात कर रहा था। पहली बात तो यह है कि मुझे भारत के बारे में बात करके ध्यान आकर्षित करने की जरूरत नहीं है। कैफ, मैंने 350 टी20 मैच खेले हैं, आप मेरे आंकड़े देख सकते हैं।"
'आप सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...'-आमिर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने मोहम्मद कैफ के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उनके इंटरनेशनल करियर पर सवाल उठाया। आमिर ने कहा
‘’कैफ को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुवी का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने उन्हें भारतीय टीम में जगह दी, क्योंकि उन्हें तो सिर्फ उनकी फील्डिंग के लिए जाना जाता है। हालांकि, मैंने, क्षेत्ररक्षण के दम पर क्रिकेट नहीं खेला। मैंने अपने प्रदर्शन करने के बाद क्रिकेट खेला। आप दादा को धन्यवाद बोलिए।"मैंने सुना है कि आप सिर्फ अपनी फील्डिंग की वजह से क्रिकेट खेलते हैं।’’
कैफ ने आमिर को लेकर क्या कहा था?
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था
"2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार उन्हें मिली थी, उसके लिए वही गेंदबाज जिम्मेदार था। उस ओवर में उन्होंने सिर्फ एक चौका दिया, लेकिन बहुत सारी वाइड गेंदें फेंकीं। उनकी गेंदें स्टंप्स पर भी नहीं गिरीं। उस अमेरिकी टीम के सामने कौन डर गया और अपनी टीम को मैच हरवा दिया? मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।"
हम उनपर ध्यान क्यों दें?
मोहम्मद कैफ ने अपने बयान में आगे कहा
"हम उन पर ध्यान क्यों दे रहे हैं? खेल में देश बहुत पीछे है, उनके पास न खिलाड़ी हैं, न कोई मजबूत कप्तान, न कोई मजबूत गेंदबाज, कुछ भी नहीं। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दें। हमें उनकी हर बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है। वे हमारे स्तर तक नहीं आ सकते। उनकी समस्याएं अलग हैं। अगर हम उनकी टिप्पणियों पर ध्यान देंगे, तो ऐसा लगेगा जैसे हम उन्हें महत्व दे रहे हैं, और वैसे भी वे यही चाहते हैं।"
बता दें कि, कैफ ने आमिर को ये जवाब उनकी उन टिप्पणियों के बाद दिया था, जिसमें उन्होंने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को एक पाकिस्तानी शो में स्लॉगर कहा था। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद कैफ, पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को जवाब देते हैं या फिर उनको उनके हाल में छोड़ देते हैं।
‘ट्रॉफी इसी टीम के हाथ जाएगी…’ भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर