नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ चयन, MI के लिए खेले हुए 7 खिलाड़ियों को मौका

Published - 08 Feb 2026, 04:25 PM | Updated - 09 Feb 2026, 01:03 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका को रौंदने के बाद गत विजेता टीम इंडिया का लक्ष्य लीग चरण के दूसरे मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने का होगा।

12 फरवरी को टीम इंडिया का सामना नामीबिया से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां पर भारतीय टीम (Team India) एक बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी।

वहीं, इस मुकाबले के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन हो चुका है, जिसमें मुंबई इंडियंस के लिए खेले सात खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं नामीबिया के खिलाफ कैसा रहने वाला है, टीम इंडिया का स्क्वाड।

सूर्या कप्तान, अक्षर करेंगे उप कप्तान

भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम (Team India) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के नेतृत्व की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के अनुभवी कंधों पर सौंपी है। जबकि नामीबिया के खिलाफ भी टीम (Team India) की कमान सूर्यकुमार यादव की संभालते नजर आएंगे।

वहीं, उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का चयन किया गया है, जो कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि, अक्षर ने यूएसए के खिलाफ लीग चरण के पहले मुकाबले में दो विकेट प्राप्त किए थे, जबकि सूर्या ने 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

मोहम्मद सिराज की एंट्री, हर्षित हुए बाहर

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया (Team India) के युवा ऑलराउंडर हर्षित राणा बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में अपना ओवर समाप्त करने के बाद वह तुरंत मैदान के बाहर चले गए थे, जिसके बाद उनको जांच के लिए लेकर जाया गया, जहां पर उनकी चोट की पुष्टि हो सकी।

बता दें कि, हर्षित के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को चुना गया है, जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 4 ओवर में केवल 29 रन देकर 3 बल्लेबाजों का शिकार किया था। खास बात ये है कि सिराज ने शुरुआती दो विकेट नई गेंद से पावर प्ले में लिए थे, जिसके बाद उन्होंने बाकी के मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

कप्तान सलमान आगा ने बाबर आजम को दी कड़ी चेतवानी, टीम से बाहर करने की दी धमकी

MI के लिए खेले हुए 7 खिलाड़ियों को मौका

नामीबिया के विरुद्ध 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए खेले सात खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में मौका दिया है। इसमें सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कि वर्तमान समय में भी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वहीं, ईशान किशन, कुलदीप यादव और उप कप्तान अक्षर पटेल भी मुंबई इंडियंस के खेमे का हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने टीम इंडिया (Team India) में डेब्यू करने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेला था और उन्हें इस फ्रेंचाइजी के लिए अधिक खेलने का मौका नहीं मिला था। जबकि ईशान किशन को 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था।

Team India का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।

अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद सिराज बाहर, अब नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप के मैच, ये बॉलर बना रिप्लेसमेंट

Tagged:

team india Mumbai Indians T20 World Cup 2026 India vs Namibia
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

29 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com