टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे बड़े उलटफेर, जब छोटी टीमों ने दिग्गजों को चौंका दिया
Published - 13 Feb 2026, 05:14 PM | Updated - 13 Feb 2026, 05:16 PM
Table of Contents
T20 World Cup: शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2026 के 19वें मुकाबलें में ऑस्ट्रेलिया का सामना जिम्बाब्वे से हुआ था। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे और कंगारुओं को केवल 170 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन इस मैच में कंगारू बल्लेबाज 19.3 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गए।
लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है, जब टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, बल्कि इससे पहले भी कई बार टी20 विश्व कप के इतिहास में बड़े उलटफेर देखने को मिले चुके हैं, जहां छोटी टीमों ने विश्व की बड़ी-बड़ी टीमों को चौंका कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि टॉप पांच सबसे बड़े उलटफेर टी20 विश्व कप में कौन-कौन से रहे हैं।
T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दो पटखनी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को विश्व (T20 World Cup) की सबसे ताकतवर टीम माना जाता है, जो कि किसी भी परिस्थितियों में मुकाबला जीतने का दम-खम रखती है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि टी20 विश्व कप के इतिहास में कंगारुओं ने कभी जिम्बाब्वे को शिकस्त नहीं दी है।
दरअसल, इन दोनों टीमों के बीच पहली बार विश्व कप 2007 में आमना-सामना हुआ था, जिसमें रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के हाथों 5 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
जबकि विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में एक बार फिर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से रौंद दिया है, जिसमें ब्रेंडन टेलर के बल्ले से निकले 60 रन काफी अहम रहे। बता दें कि, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े टूर्नामेंट में कई बार बड़ा उलटफेर किया है।
पाकिस्तान बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका
पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में कई बार बड़े उलटफेर का शिकार बन चुकी है। विश्व कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को संयुक्त राज्य अमेरिका के हाथों सुपर ओवर में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसने पूरे विश्व क्रिकेट को चौंका दिया था।
बता दें कि, इस हार ने पाकिस्तान के भविष्य पर सवाल उठा दिए थे। जबकि यह अमेरिका का पहला टी20 विश्व कप (T20 World Cup) टूर्नामेंट था।
नीदरलैंड्स ने दिया इंग्लैंड को झटका
विश्व क्रिकेट की सबसे शक्तिशाली टीमों में शुमार इंग्लैंड भी टी20 विश्व कप के इतिहास में बड़े उलटफेर का शिकार हो चुकी है।
साल 2009 के टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के पहले मुकाबले में इंग्लैंड का सामना नीदरलैंड्स से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हो रहा था, जिसमें मेजबान इंग्लैंड को अंतिम गेंद पर 4 विकेट के हार का सामना करना पड़ा था।
सितारों से सजी इंग्लैंड को नीदरलैंड्स ने हराकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया तो इंग्लैंड के माथे पर इस हार का कलंक आज भी मौजूद है।
जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया
लिस्ट में पाकिस्तान का नाम दूसरी बार देखने पर शायद ही किसी को हैरानी हो, क्योंकि ये टीम कई बार छोटी टीमों के हाथों बड़े उलटफेर का शिकार बन चुकी है। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup) में एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 130 रन बनाए थे और लग रहा था कि पाकिस्तान इस मैच को बेहद आसानी से जीत लेगा, लेकिन अंत में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को केवल 129 रनों पर रोक दिया और एक रन से मैच जीतकर विश्व क्रिकेट में सबको हैरान कर दिया।
नामीबिया ने श्रीलंका को दी शिकस्त
पाकिस्तान के अलावा इस शर्मनाक लिस्ट में एशिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार श्रीलंका का नाम भी शामिल है। श्रीलंका को साल 2022 (T20 World Cup) में खेले गए टी20 विश्व कप में नामीबिया के हाथों 55 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 163 रन लगाए थे, लेकिन श्रीलंकाई टीम केवल 108 रन पर सिमट गई। इस हार ने श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए खतरे की घंटी बजा दी थी, क्योंकि बड़े-बड़े नाम होने के बावजूद श्रीलंका को नामीबिया जैसी छोटी टीम के हाथों विश्व क्रिकेट में शर्मसार होना पड़ा।
अंडरडॉग्स का कमाल! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हराकर पलटी बाज़ी, अब बाहर होंगे कंगारू
बांग्लादेश भी हो चुकी है उलटफेर का शिकार
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया था। बांग्लादेश की मांग की थी कि वह अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है, लेकिन आईसीसी बांग्लादेश की नाजायज मांग को नकारते हुए उन्हें विश्व कप से ही बाहर कर दिया। लेकिन खास बात ये है कि बांग्लादेश भी विश्व कप के इतिहास में उलटफेर का शिकार हो चुकी है।
इस टीम को साल 2014 में बांग्लादेश पहले बैटिंग करते हुए 16.3 ओवर में सिर्फ 108 रन पर ढेर हो जाता है, जिसके बाद हांगकांग ने 19.4 ओवर में 114 रन बनाकर ये मैच दो विकेट से जीत लेता है। बता दें कि, इस मैच में बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल, शाकिब-अल-हसन, मुस्तफिजुर रहीम जैसे बड़े खिलाड़ी खेल रहे थे, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम को बड़े उलटफेर होने से नहीं बचा सके।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर