4 भारतीय दिग्गजों के बेटे, जो अब जल्द टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू

Published - 26 Sep 2026, 01:06 PM | Updated - 26 Sep 2026, 02:09 PM

Team India 83

टीम इंडिया (Team India) के लिए कई पूर्व क्रिकेटरों के बेटों ने अपना डेब्यू किया। हालांकि, सफलता सिर्फ कुछ को मिली और बाकियों ने निराश किया। सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर और रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी का जिक्र अक्सर फ्लॉप क्रिकेटरों के बेटों के रूप में किया जाता है।

हालांकि, अब कुछ और पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बेटे अपने पिता की तरह ही नेशनल टीम में जगह बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं। इस लेख में हम ऐसे ही टीम इंडिया (Team India) के उन चार स्टार क्रिकेटर्स के बेटों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही भारतीय टीम के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है।

इन 4 पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के बेटों को जल्द Team India में मिल सकती है एंट्री

1. अर्जुन तेंदुलकर

Team India 84

सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। अर्जुन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और इसी से पेस बॉलिंग भी डालते हैं। भारतीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी कम ही हुए हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी करते हों।

अर्जुन रणजी और आईपीएल में खेल चुके हैं। आने वाले समय में अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो उन्हें टीम इंडिया (Team India) में भी चुना जा सकता है।

2. अन्वय द्रविड़

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया की दीवार के नाम से लोकप्रिय राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का है। अन्वय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्हें कुछ समय पहले ही भारत की अंडर -19 टीम में जगह मिली है। अन्वय ने श्रीलंका दौरे पर यूथ ODI में 87 रनों की पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का सबूत दिया था।

इसके अलावा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के विरुद्ध 18 गेंदों में 38 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। अभी वो 17 साल के हैं और अच्छा करते रहे तो जल्द ही नेशनल टीम (Team India) में भी जगह बनाने का सपना पूरा हो सकता है।

3. आर्यवीर सहवाग

वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग भी क्रिकेट में ही आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के दो सीजन खेले हैं और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए। आर्यवीर ने 3 पारियों में 103.80 के स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए।

उनकी बल्लेबाजी में उनके पिता की झलक साफ़ देखने को मिलती है। ओपनर के रूप में उन्होंने अटैकिंग अप्रोच के साथ अच्छा किया तो आगे चलकर उनके लिए टीम इंडिया (Team India) के भी दरवाजे खुल सकते हैं।

4. समित द्रविड़

राहुल द्रविड़ के छोट बेटे अन्वय ही नहीं, बल्कि बड़े बेटे समित भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक क्रिकेट के रूप में अपने करियर बना रहे हैं। समित मध्यम गति से गेंदबाजी करते हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का हुनर रखते हैं। उन्होंने महाराजा टी20 लीग में हिस्सा लिया था। उनका चयन भारत की अंडर-19 टीम में भी हो चुका है।

इसके अलावा कूच बिहार ट्रॉफी में भी समित अपने हरफनमौला प्रदर्शन का जलवा दिखा चुके हैं। उनकी अंडर-19 की उम्र अब खत्म हो गई है लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया तो फिर भविष्य में टीम इंडिया में भी जगह बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के क्वॉर्टर फाइनल का शेड्यूल हुआ तय, जानें किन 8 टीमों का होगा आमना-सामना

Tagged:

team india Sachin Tendukar Arjun Tendulkar Virender Sehwag Aaryavir Sehwag Rahul Dravid Samit Dravid Anvay Dravid
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com