IPL 2026 में घटित हुए 4 सबसे बड़े विवाद, जिन्हें अब कभी नहीं भूल पाएगा क्रिकेट इतिहास
Published - 04 May 2026, 04:32 PM | Updated - 04 May 2026, 04:34 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में को शुरू हो महीना पूरा हो चुका है और 46 मैच सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं। मौजूदा सीजन में कई बड़े विवाद देखने को मिले हैं, लेकिन चार ऐसे विवाद भी हुए हैं, जिसको शायद ही कभी क्रिकेट इतिहास भूल पाएगा। हालांकि, आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कुछ ऐसे पल भी देखने को मिले हैं, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। चलिए आपको बताते हैं 46 मैचों में आईपीएल 2026 में क्या-क्या घटित हो चुका है।
IPL 2026 में बेहद खराब अंपायरिंग
आईपीएल 2026 में सबसे अधिक चर्चा खराब अंपायरिंग को लेकर रही है। चाहे फिल साल्ट का विवादित कैच हो या फिर अंगकृष रघुवंशी को नॉट आउट होने के बावजूद आउट करारा देना। यह सब अभी तक आईपीएल 2026 (IPL 2026) में देखने को मिल चुका है।
दरअसल, केकेआर के नंबर तीन बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को थर्ड अंपायर ने ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया था, लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि रघुवंशी ने कही भी गेंद को विकेटों पर जाने से नहीं रोका था।
जबकि केकेआर बनाम लखनऊ मैच में दिग्वेश राठी ने फिन एलन का बाउंड्री के बेहद करीब कैच पकड़ा था, लेकिन दूरदर्शी ऑनफील्ड अंपायर ने बिना थर्ड अंपायर की मदद मांगे उनको आउट करार दे दिया। लेकिन बाद में रिप्ले में देखा गया कि दिग्वेश का पैर बाउंड्री कुशन के संपर्क में था। शायद ही कभी आईपीएल 2026 (IPL 2026) की अंपायरिंक को प्रशंसक भूल पाएंगे।
रियान पराग का वेपिंग कांड
इंटरनेशनल मंच पर खेलने के लिए खिलाड़ियों को काफी फिट रहना पड़ता है और इसके लिए न तो वह शराब का सेवन करते हैं और न ही धुम्रपान करते दिखते हैं। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का इस्तेमाल करते दिखे थे।
वेपिंग एक प्रकार की ई-सिगरेट होती है, जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। लेकिन रियान उसका सेवन ड्रेसिंग रूम में बैठकर लाइव मैच में कर रहे थे, जिसको कैमरे ने पकड़ लिया। इसके बाद उनपर बीसीसीआई ने 25 प्रतिशत मैच फीस और एक डिमेरिट अंक दिया था।
हालांकि, आईपीएल इतिहास में यह पहला मामला है, जब कोई कप्तान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का इस्तेमाल पकड़ा गया है। हालांकि, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आए थे। उन्होंने यह कार्य होटल प्रॉपर्टी में किया था।
काइल जैमीसन का सेंड-ऑफ
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षींय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 (IPL 2026) में काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना कायल बना लिया है। लेकिन राजस्थान बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में कुछ ऐसा देखना को मिला, जिसकी कल्पना शायद ही काइल जैमीसन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी से की जाती सकती थी।
दरअसल, डीसी के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन की पहली गेंद पर वैभव ने सामने दनदनाता हुआ चौका मारा, जबकि दूसरी गेंद पर काइल ने वैभव को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद काइल युवा वैभव सूर्यवंशी के प्रति आक्रामक सेंड-ऑफ देते नजर आए थे, जिसके बाद उनको चेतावनी और एक डिमेरिट अंक दिया गया।
बता दें कि, 31 वर्षींय काइल जैमीसन ने जिस तरह से वैभव को गुस्से में देखकर सेंड-ऑफ दिया था, उसकी उम्मीद शायद की किसी इंटरनेशनल गेंदबाज से की जाती सकती है, क्योंकि वैभव मात्र 15 साल के हैं और जहां काइल को उनकी सराहना करनी चाहिए, वहां पर वह उनको सेंड-ऑफ देते नजर आए। यह विवाद शायद ही आईपीएल इतिहास में कभी मिट सके।
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा एक और बड़ा झटका, इंजरी के चलते घर लौटा स्टार खिलाड़ी, नहीं खेल पाएगा मैच
कार्तिक त्यागी की दो नो बॉल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला सुपर ओवर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच देखने को मिला था, जिसमें केकेआर ने बाजी मारी थी। दरअसल, सुपर ओवर से पहले एलएसजी को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतिम ओवर डालने के लिए कार्तिक त्यागी को बुलाया। उम्मीद थी कि कार्तिक आसानी से केकेआर को दो अंक दिला देंगे। लेकिन मैच में उन्होंने बैक टू बैक दो नो बॉल फेंक थी।
लेकिन इसके बाद भी अंपायर ने कार्तिक त्यागी को हटने के लिए नहीं कहा। नियम के अनुसार एक मैच (IPL 2026) में दो बीमर (कमर से ऊपर की फुल टॉस) फेंकने के बाद गेंदबाज को गेंदबाजी से हटाया जाता है, लेकिन अंपायर का मानना था कि केवल एक गेंद थी, जो कि खतरनाक थी, जबकि दूसरी गेंद नो बॉल थी, लेकिन खतरनाक नहीं थी, क्योंकि वह बल्लेबाज के शरीर के पास नहीं थे।
हालांकि, दूसरी नो बॉल फेंकने के बाद कप्तान रहाणे ने अनुकूल रॉय को गेंदबाजी के लिए बुला लिया था, लेकिन अंपायर ने कार्तिक को आगे गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी।
अब इस सीजन एक भी मैच नहीं खेलेंगे MS DHONI! टीम से हुए अलग, छोड़ दिया CSK का साथ
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर