4,4,4,4,4.... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज का आया तूफान, चौकों की झड़ी लगा इतनी गेंदों में जड़ डाला शतक

Published - 23 Sep 2026, 02:15 PM

Gujarat Titans

Gujarat Titans batters century: ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीम के साथ-साथ पुरुष टीम भी भारत के दौरे पर आई है। महिला टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद, इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। वहीं, पुरुष टीम दो मल्टी-डे मैच खेल रही है और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेगी। सभी मुकाबले पुडुचेरी में होंगे।

दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का आगाज 22 सितंबर से हुआ और पहला मुकाबला जारी है। इस मैच में इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 334 का स्कोर बनाया, जिसमें गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बल्लेबाज की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा।

Gujarat Titans के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 202 गेंदों में जड़ा शतक

Gujarat Titans 1

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शुरुआत से ही हालत खराब होती नजर आई और टीम ने 100 रनों के अंदर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए। ऐसा लग रहा था कि अब 150 का स्कोर भी नहीं बनेगा।

यहां से गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाड़ी कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला और एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 202 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अपनी टीम के स्कोर को 300 के पार ले जाने में अहम योगदान दिया।

पहले दिन हुए रिटायर्ड हर्ट, दूसरे दिन खेली 113 रन की पारी

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले दिन कुमार कुशाग्र ने काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक बनाकर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, फिर मसल में खिंचाव के कारण वे 79वें ओवर के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए।

इसके बाद, दूसरे दिन 258 के स्कोर पर छठा विकेट गिरने पर बल्लेबाजी के लिए दोबारा आए और फिर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने आउट होने से पहले 240 गेंदों का सामना किया और 12 चौकों की मदद से 113 रनों की पारी खेली।

IPL में कुशाग्र को नहीं मिले हैं ज्यादा मौके

कुमार कुशाग्र शानदर बल्लेबाजी होने के साथ-साथ एक जबरदस्त विकेटकीपर भी हैं। इसके बावजूद आईपीएल में उन्हें अभी तक ज्यादा मुकाबले खेलने को नहीं मिले हैं। वे पिछले तीन सीजन से नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ 5 मैच ही खेलने को मिले हैं।

2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 मुकाबले खिलाए थे। वहीं, 2025 और 2026 के सीजन को मिलाकर कुशाग्र ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए सिर्फ 1 मैच खेला। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 21 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, एक साल बाद हुई खूंखार खिलाड़ी की वापसी

Tagged:

Gujarat Titans Kumar Kushagra IND A vs AUS A
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com