3 खिलाड़ी जिन्हें गंभीर की कोचिंग में मिला डेब्यू का मौका, लेकिन जल्द ही टीम से हो गए बाहर

Published - 11 Aug 2026, 01:10 PM | Updated - 11 Aug 2026, 01:44 PM

Gautam Gambhir 14

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जुलाई, 2024 में भारत के हेड कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल को दो साल से ज्यादा हो गए हैं। अगर उन्हें बीच में नहीं हटाया जाता है तो फिर वे दिसंबर, 2027 के अंत तक नजर आ सकते हैं। उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रूप में दो ICC ट्रॉफी अपने नाम की हैं। हालांकि, टेस्ट में भारत का प्रदर्शन खराब रहा है।

जब से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) कोच बने, तब से काफी सारे खिलाड़ियों ने उनके अंडर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। इनमें से कुछ लगातार मौके मिले लेकिन कई खिलाड़ियों को डेब्यू के बाद ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 3 खिलाड़ियों का Gambhir के अंडर जिस फॉर्मेट में हुआ डेब्यू, उसी से जल्द हुए ड्रॉप

1. रियान पराग

Riyan Parag ODI Debut Udner Gautam Gambhir

ऑलराउंडर रियान पराग ने साल 2024 में श्रीलंका दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की हेड कोच बनने के बाद, यह पहली वनडे सीरीज थी। पराग ने 7 अगस्त को कोलंबो में खेले गए वनडे में अपना डेब्यू किया। इस मुकाबले में उन्होंने बल्ले से सिर्फ 15 रन ही बनाए, लेकिन गेंदबाजी में 3 विकेट झटके। माना जा रहा था कि उन्हें आगे भी मौके मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें फिर किसी भी वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

2. हर्षित राणा

तेज गेंदबाज हर्षित राणा को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का लाडला माना जाता है, क्योंकि उनका नाता आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से है। इसके अलावा हर्षित गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से गंभीर के आते ही हर्षित को टीम में चुना जाने लगा और उनका डेब्यू सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में हुआ। हालांकि, हर्षित कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद, उन्हें 2025 में इंग्लैंड दौरे पर चुना गया, लेकिन वो इंजरी के कारण बाहर हो गए। इसके बाद से गंभीर ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया है।

3. वरुण चक्रवर्ती

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा दांव खेला और टी20 स्पेशलिस्ट वरुण चक्रवर्ती को साल 2025 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू का मौका दिया। वरुण ने मौके का फायदा उठाया और बाद में ICC टूर्नामेंट भी खेला। इसमें उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, फिर भी उन्हें ODI टीम से बाहर कर दिया गया और अब उनकी वापसी मुश्किल ही लग रही है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत-इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राई सीरीज का हुआ ऐलान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com