3 बड़े कारण, क्यों ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर पर बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम से मिली हार
Table of Contents
3 Reasons Behind Australia's Defeat: घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी कर रही है। पूरे 23 साल बाद ऐसा हो रहा है। माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के आगे बांग्लादेश कुछ खास नहीं पर पाएगा लेकिन डार्विन में खेले गए पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर हो गया। बांग्लादेश की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) को घर पर बांग्लादेश के हाथों कभी हार नहीं मिली थी। लेकिन इस बार उसका प्रदर्शन फीका रहा और बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। चारों तरफ बांग्लादेशी टीम तारीफ बटोर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस हार के 3 अहम कारण क्या रहे।
इन 3 कारणों से Australia को बांग्लादेश के हाथों डार्विन टेस्ट में मिली हार
1. टॉस जीतकर गलत फैसला

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाजी के लिए बुलाने के बजाय खुद को टीम को बैटिंग के लिए उतारा। पहले दिन पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली और इसी की वजह ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 198 पर सिमट गई। यही चीज निर्णायक साबित हुई। अगर कमिंस पहले गेंदबाजी चुनते तो शायद बांग्लादेश की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाती और फिर मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो सकती थी।
2. स्टार बल्लेबाजों का फ्लॉप होना
डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया (Australia) की हार का दूसरा मुख्य कारण प्रमुख बल्लेबाजों का साधारण प्रदर्शन रहा। पिछले साल टेस्ट में धमाल मचाने वाले ट्रैविस हेड ने दोनों पारियों में निराश किया और कुल 39 रन ही बना पाए। वहीं, जेक वेदराल्ड के बल्ले से 23 रन ही आए। मार्नस लाबुशेन ने भी दोनों पारियों के स्कोर को मिलाकर कुल 32 रन ही जोड़ पाए। एलेक्स कैरी का बल्ला भी नहीं चला और वे दोनों ही पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। इन्हीं सब का फ्लॉप प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ गया।
3. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का साधारण प्रदर्शन
अक्सर देखा गया है कि ऑस्ट्रेलिया में बड़ी से बड़ी टीमों को पहली पारी में 300 या 400 का स्कोर बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, क्योंकि कंगारू टीम का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत है। हालांकि, बांग्लादेश के सामने उन्हें जूझना पड़ा। जोश हेजलवुड (कुल 7 विकेट) के अलावा मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी के मोर्चे पर खास कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं, नाथन लियोन भी ज्यादा असरदार नहीं रहे। इसी वजह से बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए और 228 रनों की निर्णायक बढ़त हासिल की।
Tagged:
pat cummins steve smith australia cricket team mitchell starc bangladesh cricket team AUS vs BAN