3 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने विदेश में लगाया शतक, एक ने तो लॉर्ड्स में बनाए नाबाद 109 रन
Table of Contents
Indian Bowlers With Hundred In Overseas: जब भी टीम इंडिया की बात होती है तो बल्लेबाजों के दबदबे का जिक्र जरूर होता है, जिसने सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर का जलवा देखा। इस दौरान राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों का भी जलवा रहा। वहीं, फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने कमान संभाली। इनके साथ कई अन्य धाकड़ बल्लेबाज भी नजर आए।
ज्यादातर विरोधी टीमों को भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने में मुश्किल होती थी, क्योंकि घरेलू कंडीशंस में इनका दबदबा अलग ही रहता था। वहीं, विदेश में भी कई मौकों पर अच्छा किया। हालांकि, कई मौकों पर जब बल्लेबाज अच्छा करने में असफल हुए या टीम परेशानी में नजर आई तो गेंदबाजों ने कमाल किया और बल्ले से मदद की और शतक (Hundred) जड़ा।
इस लेख में हम उन 3 भारतीय गेंदबाजों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके नाम विदेश में शतक दर्ज हैं। इनमें से दो शतक मुश्किल समय में आए, एक सेंचुरी (Hundred) की मदद से टीम ने बहुत ही बड़ा स्कोर बनाया था।
इन 3 भारतीय गेंदबाजों ने विदेश में Hundred बनाया
1. अजित अगरकर

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का है। अगरकर की भारत की क्रिकेट टीम में एंट्री गेंदबाज के तौर पर हुई थी लेकिन उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया। उन्होंने साल 2000 में वनडे क्रिकेट में सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था, जो अभी भी एक रिकॉर्ड है। इसके दो साल बाद लॉर्ड्स में अगरकर ने शतक (Hundred) जड़कर सनसनी मचा दी।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच की चौथी पारी में अगरकर ने 190 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान 16 चौके भी जड़े थे। हालांकि, उनके प्रयास के बावजूद 568 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 190 रनों के बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी थी।
2. अनिल कुंबले
अपनी लेग स्पिन से दुनिया भर के बल्लेबाजों को छकाने वाले अनिल कुंबले भी कई मौकों पर बल्ले से कमाल करते नजर आए, ऐसा ही कुछ उन्होंने 2007 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर किया था। ओवल में खेले गए मुकाबले में भारत की पहली पारी के दौरान कुंबले ने शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक (Hundred) जड़ा।
अनिल कुंबले ने टीम इंडिया की पहली पारी के दौरान 193 गेंदों में 110 रन नाबाद बनाए। उन्होंने 16 चौके और एक छक्का जड़ा। उनके शतक की मदद से भारत ने पहली पारी में 664 का स्कोर खड़ा किया। बाद में ये मैच ड्रॉ रहा।
3. रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने अपनी ऑफ स्पिन से विकेटों की झड़ी लगाने के साथ-साथ बल्ले से भी खूब कमाल दिखाया। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक दर्ज हैं। इनमें से एक सेंचुरी 2016 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर आई थी। तीसरे टेस्ट में अश्विन ने 297 गेंदों में 118 रन बनाए थे।
उन्होंने मुश्किल समय में शतक (Hundred) जड़ा था, जिसकी बदौलत टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 353 रन बनाने में सफल रही थी और यही स्कोर बाद में निर्णायक साबित हुआ। भारत ने मैच में 237 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें: इधर आयरलैंड सीरीज को बचा मात्र एक दिन, उधर टीम के हेड कोच ने अचानक दिया इस्तीफा