ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने! हार्दिक, रिंकू, करुण, केएल राहुल, अय्यर...

Published - 07 Feb 2025, 10:12 AM

IND vs Aus ODI Series 2025

Team India: टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया में सफेद कपड़ों में खेली गई इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। अब इस साल भारत को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में वनडे सीरीज खेलनी है।

इस सीरीज में भारतीय टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतर सकती है। हार्दिक की कप्तानी में भारत टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी, जिसमें उनका साथ रिंकू सिंह, करुण नायर, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे धुरंधर खिलाड़ी देते दिखाई दे सकते हैं।

हार्दिक करेंगे कप्तानी!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का कप्तान बना सकते हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी के अंडर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतर सकती है। हार्दिक इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया (Team India) के उप कप्तान रह चुके हैं, जबकि 2023 में 3 मैच में वह टीम को लीड कर चुके हैं, जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली थी तो एक में हार का सामना करना पड़ा था। स्टार ऑलराउंडर के दमदार प्रदर्शन और बेहतरीन फिटनेस के चलते उन्हें भविष्य की वनडे का नियमित कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

करुण नायर को मिलेगा मौका

करीब 8 साल से टीम इंडिया (Team India) में वापसी की राह तलाश रहे करुण नायर का प्रदर्शन घरेलू टूर्नामेंट में लाजवाब रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में इस स्टार बल्लेबाज ने विदर्भ की ओर से खेलते हुए 9 मैच की 8 पारियों में 389.50 की बेहतरीन औसत और 125.04 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 779 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था। करुण का प्रदर्शन सफेद गेंद से काफी बेहतरीन रहा है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस अनुभवी खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

रिंकू सिंह भी वनडे टीम में इस दौरे से वापसी कर सकते हैं। रिंकू भारत के लिए अभी तक 2 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 55 रन बनाए हैं। उनको साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार वनडे प्रारूप खेलने का अवसर मिला था, जिसके बाद उन्हें इस फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिया गया, लेकिन टी20आई में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद उन्हें वनडे में एक बार फिर मौका दिया जा सकता है।

भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल (उप कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मयंक यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6,6.... पृथ्वी शॉ का आया बवंडर, 61 गेंद पर 134 रन, 13 चौके 9 छक्कों की कर डाली बरसात

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड सीरीज में खेल रहे 16 खिलाड़ी, इसमें से चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर निकाले जा रहे ये 2 प्लेयर

Tagged:

team india hardik pandya ind vs aus
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com