14 चौके-5 छक्के..... भारतीय गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां! 216.98 के स्ट्राइक रेट से इस खिलाड़ी ने खेली ऐतिहासिक पारी
Published - 23 Apr 2026, 02:38 PM | Updated - 23 Apr 2026, 02:46 PM
Table of Contents
Laura Wolvaardt: बुधवार को भारतीय महिला टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच जोहान्सबर्ग में श्रृंखला का तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन वह भारत को पहली इनिंग में 192 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा करने से नहीं रोक सकी।
यहां भारत की जीत पक्की मानी जा रही थी कि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वाड्ट (Laura Wolvaardt) के बल्ले से निकली शानदार शतकीय पारी ने भारत के जबड़े से जीत छिन निकली। वहीं, इस मैच में सुने लुस ने भी 64 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसकी बदौलत प्रोटियाज ने 193 रन का लक्ष्य महज 16.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
Laura Wolvaardt ने उड़ाई भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां

भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 193 रन का लक्ष्य रखा था। शुरुआत में यह लक्ष्य काफी विशालकाय माना जा रहा था, लेकिन कप्तान लौरा वोल्वाड्ट (Laura Wolvaardt) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत प्रोटियाज ने यह टारगेट सिर्फ 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। लौरा (Laura Wolvaardt) ने भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए 53 गेंदों पर 115 रन की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 5 छक्के मारे थे।
इस दौरान लौरा (Laura Wolvaardt) का स्ट्राइक रेट 216.98 का था। जबकि उन्होंने पहले विकेट के लिए सुने लुस के साथ मिलकर 92 गेंदों पर 183 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की थी, जिसने अफ्रीका के लिए यह जीत बेहद आसान कर दी। लौरा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
भारत ने बनाए थे 192 रन
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों पर 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी तो कप्तान हरमनप्रीत कौन ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए थे।
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 10 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए तो टीम की बेहतरीन बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स खाता तक नहीं खोल सकी। बता दें कि, एक समय लग रहा था कि भारत पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 210 रन का स्कोर खड़ा कर सकता है, लेकिन मिडिल ओवरों में स्लो बल्लेबाजी के कारण भारत को सिर्फ 192 रन पर संतोष करना पड़ा।
साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज
भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच पांच मैच की सीरीज में प्रोटियाज ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने अभी तक इस श्रृंखला में एक भी मैच नहीं जीता है, जबकि जोहान्सबर्ग में खेला गया ये मैच सीरीज के लिहाज से काफी अहम था, जो कि उन्होंने गंवा दिया। वहीं, सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से बाजी मारी थी, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
RR vs LSG मैच के दौरान दो फैंस के बीच हुई मारपीट, भयंकर लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर