Umran Malik Biography (March 2026): उमरान मलिक का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Umran Malik

उमरान मलिक

भारत
भारत | गेंदबाज

उमरान मलिक का जीवन परिचय (Umran Malik Biography In Hindi):

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर उमरान मलिक वर्तमान में भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं. जम्मू एंड कश्मीर में जन्मे उमरान मलिक घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने जून 2022 में आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उमरान मलिक के नाम किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है.

उमरान मलिक का जन्म और परिवार (Umran Malik Birth and Family):

Umran Malik Family Umran Malik Family

भारत के सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले उमरान मलिक का जन्म 22 नवंबर 1999 को गुज्जर नगर, जम्मू एंड कश्मीर में हुआ था. उमरान के पिता का नाम रशीद मलिक है, जो एक फल विक्रेता हैं और उनकी मां सीमा बेगम, एक गृहणी है. उनकी दो बहनें हैं- एक बड़ी बहन शहनाज मलिक और एक छोटी बहन है. उमरान एक बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन अपने मुश्किल हालातों के चलते उन्होंने कभी हार नहीं मानी और भारत के लिए क्रिकेट खेलने का जुनून को जिंदा रखा. उनके माता-पिता ने भी उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सपोर्ट किया.

उमरान मलिक बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Umran Malik Biography and Family Details):

उमरान मलिक का पूरा नाम उमरान मलिक
उमरान मलिक का उपनाम जम्मू एक्सप्रेस
उमरान मलिक का डेट ऑफ बर्थ 22 नवंबर 1999
उमरान मलिक का जन्म स्थान गुज्जर नगर, जम्मू एंड कश्मीर, भारत
उमरान मलिक की उम्र 26 साल
उमरान मलिक की भूमिका दाएं हाथ के तेज गेंदबाज
उमरान मलिक के पिता का नाम रशीद मलिक
उमरान मलिक की माता का नाम सीमा बेगम
उमरान मलिक की बहन का नाम शहनाज मलिक
उमरान मलिक की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
उमरान मलिक की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

उमरान मलिक का लुक (Umran Malik Looks):

रंग गोरा
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 9 इंच
वजन 65 किलोग्राम

उमरान मलिक की शिक्षा (Umran Malik Education):

उमरान मलिक की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा श्रीनगर के पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है. उमरान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था, जिसके चलते उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा अपने खेल पर ही ध्यान दिया. उन्होंने सिर्फ 10वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है.

उमरान मलिक का शुरुआती करियर (Umran Malik Early Career):

Umran Malik Umran Malik

उमरान मलिक को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी और क्रिकेटर बनने का फैसला कर लिया था. उमरान के घर के पास ही एक क्रिकेट का मैदान था, जहां वह रोज खेलने जाया करते थे. तब वह टेनिस बॉल से ही खेला करते थे. क्रिकेट की वजह से उमरान ने 16 साल की उम्र मे ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. 17 साल की उम्र में, उमरान मलिक ने दोस्तों के कहने पर अंडर-19 का ट्रायल देने का निर्णय लिया, लेकिन ट्रायल देने के लिए उनके पास स्पाइक जूते तक नहीं थे.

हालांकि, उन्होंने किसी तरह स्पाइक जूते का इंतजाम किया और अंडर-19 का ट्रायल दिया, जहां उनकी तेज गेंदबाजी देखकर सभी के होश उड़ गए. उमरान की शानदार बॉलिंग स्पीड को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें अंडर-19 कि टीम के लिए सिलेक्ट कर लिया. उमरान मलिक के कोच रणधीर सिंह मिन्हास ने उनके टेलेंट को पहचाना और उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया. अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, उमरान मलिक को जम्मू एंड कश्मीर की सीनीयर टीम में शामिल किया गया.

उमरान मलिक का घरेलू क्रिकेट करियर (Umran Malik Domestic Cricket Career):

उमरान मलिक को सबसे पहले 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जम्मू एंड कश्मीर की टीम में चुना गया. उन्होंने 18 जनवरी 2021 को SMAT में रेलवे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में उमरान ने चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके बाद उन्होंने 27 फरवरी 2021 को 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की. 23 नवंबर 2021 को उमरान मलिक ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था. उन्होंने अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 4.06 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट लिए हैं.

उमरान मलिक का आईपीएल करियर (Umran Malik IPL Career):

Umran Malik Umran Malik

उमरान मलिक ने 2021 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उमरान को आईपीएल 2021 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में चुना था, लेकिन बाद में तेज गेंदबाज टी नटराजन के कोविड-19 पॉजिटिव होने के चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया. उन्होंने 3 अक्टूबर 2021 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. हालांकि, उस मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन अपने दूसरे ही मुकाबले में उमरान ने 151 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बॉलिंग कर सभी को हैरान कर दिया.

2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उमरान मलिक को 4 करोड़ रुपये की मोटी रमक पर खरीदा था. 27 अप्रैल 2022 को उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपना पहला पांच विकेट हॉल लिया. 2022 सीजन में मलिक ने SRH के लिए 14 मैच खेले और 9.03 के इकोनॉमी रेट से 22 विकेट चटकाए. उमरान मलिक ने अपनी तेज स्पीड से सभी को काफी प्रभावित किया और मलिक को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया.

हालांकि, 2023 आईपीएल सीजन में उमरान मलिका ने काफी औसत प्रदर्शन किया और 8 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए. हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया, लेकिन उन्हें केवल एक मैच में खेलने का मौका मिला.

उमरान मलिक का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Umran Malik International Cricket Career):

मई 2022 में, उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में नामित किया गया थ, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अगले महीने, उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20I टीम में चुना गया. उन्होंने 26 जून 2022 को आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. हालांकि, उस मैच में बारिश हुई और मैच 12-12 ओवरों का करना पड़ा. जिसके चलते उमरान को अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले मे सिर्फ 1 ही ओवर डालने को मिला और उसमें भी उमरान को 14 रन पड़े और वह कुछ खास नहीं कर सके.

नवंबर 2022 में, उमरान मलिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया. मलिक ने 25 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने डेवोन कॉनवे के रूप में अपना पहला विकेट लिया और 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट लिए. 29 जुलाई 2023 को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था. इसके बाद वह टीम इंडिया में जगह बनाने में असफल रहे हैं. उमरान मलिक ने अब तक भारत के लिए कुल 10 वनडे और 8 टी20I मैच खेले और क्रमश: 13 और 11 विकेट ले चुके हैं.

उमरान मलिक का डेब्यू (Umran Malik Debut):

  • वनडे – 25 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ, इडेन पार्क में
  • टी20I – 26 जून 2022 को आयरलैंड के खिलाफ, द विलेज में
  • प्रथम श्रेणी – 23- 26 नवंबर 2021 को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ, ब्लोमफोन्टेन में
  • लिस्ट ए – 27 फरवरी 2021 को बंगाल के खिलाफ, कोलकाता में
  • आईपीएल – 03 अक्टूबर 2021 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ, हैदराबाद में

उमरान मलिक का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Umran Malik Career Summary):

Umran Malik Umran Malik

बॉलिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
वनडे (ODI) 10 9 399 13 30.69 6.54 3/57
टी20I (T20I) 8 8 243 11 22.09 10.48 3/48
प्रथम श्रेणी (FC) 12 17 714 16 44.62 4.14 4/121
लिस्ट ए (List A) 14 13 627 15 41.80 6.67 3/57
आईपीएल (IPL) 26 26 772 29 26.62 9.4 5/25

बैटिंग –

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
वनडे (ODI) 10 4 2 2* 2.00 18.18 0 0 0 0
टी20I (T20I) 8 2 5 4* 250.00 0 0 1 0
प्रथम श्रेणी (FC) 12 12 73 18 10.42 84.88 0 0 6 6
लिस्ट ए (List A) 14 5 16 14 8.00 84.21 0 0 0 2
आईपीएल (IPL) 26 6 23 19 11.5 143.75 0 0 1 2

उमरान मलिक के रिकॉर्ड्स (Umran Malik Records List):

  • उमरान मलिक आईपीएल में खेलने वाले जम्मू एंड कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर हैं.
  • उमरान मलिक आईपीएल इतिहास में 151 kmph की गति से गेंदबाजी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.
  • उमरान मलिक ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद 157 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से फेंकी है.
  • 2022 सीजन में, उमरान ने सनराइडर्स हैदराबाद के लिए 14 मैचों में 9.03 के इकोनॉमी रेट से 22 विकेट लिए थे.

उमरान मलिक की गर्लफ्रेंड (Umran Malik Girlfriend):

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वह फिलहाल सिंगल है और सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहे है.

उमरान मलिक नेटवर्थ (Umran Malik Net Worth):

Umran Malik Umran Malik

उमरान मलिक का बचपन में भले ही आर्थिक अभाव और संघर्षों में गुजरा हो, लेकिन आज वह करोड़ों के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उमरान मलिक के पास लगभग 10 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट है और उन्हें आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद से सालाना 4 करोड़ रुपये की फीस मिलती है. साथ ही उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मैच फीस भी मिलती है. इसके अलावा उमरान मलिक कई ब्रांड्स के विज्ञापन से अच्छी खासी कमाई करते हैं. उमरान मलिक के पास जम्मू में एक लग्जरी घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं.

  • कुल नेटवर्थ – 10 करोड़ रुपये
  • आईपीएल – 75 लाख रुपये

उमरान मलिक के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Umran Malik):

  • भारतीय क्रिकेटर उमरान मलिक का जन्म 22 नवंबर 1999 को जम्मू एंड कश्मीर में हुआ था. उमरान के पिता रशीद मलिक, एक फल विक्रेता हैं.
  • उमरान ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और वह गुज्जरनगर में टेनिस बॉल से खेला करते थे.
  • अंडर-19 ट्रायल के दौरान, उमरान की शानदार बॉलिंग स्पीड को देखते हुए सलेक्टर ने उन्हें टीम में शामिल किया. वहीं उमरान के बॉलिंग स्पीड से प्रभावित हुए कोच रणधीर सिंह मिन्हास ने उन्हें अपने अकादमी में प्रशिक्षण देना शुरू किया.
  • उमरान मलिक ने 18 जनवरी 2021 को 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. मैच में उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.
  • उन्होंने 27 फरवरी 2021 को 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की.
  • 23 नवंबर 2021 को उमरान मलिक ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था.
  • उमरान मलिक को आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तीन नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में चुना था, लेकिन बाद में तेज गेंदबाज टी नटराजन के कोविड पॉजिटिव होने के कारण उन्हें टीम में शामिल किया.
  • आईपीएल 2021 में उमरान मालिक को SRH की टीम ने 20 लाख देकर अपने दल में शामिल किया था.
  • उन्होंने 3 अक्टूबर 2021 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • उमरान मलिक आईपीएल में 151 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.
  • उमरान मलिक ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद 157 किलोमीटर की स्पीड से फेंकी है.
  • उमरान मलिक ने 26 जून 2022 को आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने 25 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया.
  • 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में, सनराइजर्स हैदराबाद ने उमरान मलिक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था.
  • उमरान मलिक आईपीएल में खेलने वाले जम्मू एंड कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर हैं.

उमरान मलिक की पिछली 10 पारियां (Umran Malik last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
जम्मू और कश्मीर बनाम हैदराबाद 8* 0/24 टी20 04 दिसंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम चंडीगढ़ 6* 0/24 टी20 02 दिसंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम बिहार - 1/50 टी20 30 नवंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम उत्तर प्रदेश 12 3/37 टी20 28 नवंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम महाराष्ट्र - 2/24 टी20 26 नवंबर 2025
जम्मू और कश्मीर बनाम राजस्थान 0 0/26 & 0/9 प्रथम श्रेणी 25 अक्टूबर 2025
सन राइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस 0 0/15 टी20 27 मार्च 2024
जम्मू और कश्मीर बनाम पुडुचेरी 0 & 0 0/15 प्रथम श्रेणी 9 फरवरी 2024
जम्मू और कश्मीर बनाम उत्तराखंड - - प्रथम श्रेणी 2 फरवरी 2024
जम्मू और कश्मीर बनाम ओडिशा 7* & 7* 2/34 & 1/34 प्रथम श्रेणी 19 जनवरी 2024

हमें आशा है कि आपको उमरान मलिक का जीवन परिचय (Umran Malik Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
10 4 2 11 3 2 2 18.18 0 0 0 0
8 2 5 2 2 4 250 0 0 1 0
59 17 72 61 12 19 14.4 118.03 0 0 5 5
14 5 16 19 3 14 8 84.21 0 0 0 2
13 13 73 87 5 18 9.12 83.9 0 0 6 6
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
10 9 399 61 13 30.69 6.54 3/57 0
8 8 243 23.1 11 22.09 10.48 3/48 0
59 59 1783 194.2 71 25.11 9.17 5/25 1
14 13 627 94 15 41.8 6.67 3/57 0
13 19 749 184.2 16 46.81 4.06 4/121 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

उमरान मलिक खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com