Sai Kishore Biography (March 2026): साई किशोर का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Ravisrinivasan Sai Kishore

साई किशोर

भारत
भारत | गेंदबाज

साई किशोर का जीवन परिचय (Sai Kishore Biography In Hindi):

रविश्रीनिवासन साई किशोर, जिन्हें साई किशोर के नाम से जाना जाता है, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं. साई किशोर ने 2023 एशियन गेम्स में नेपाल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. वह 2018-19 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए 22 विकेट के साथ अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

साई किशोर का जन्म और परिवार (Sai Kishore Birth and Family):

Sai Kishore Sai Kishore

भारतीय क्रिकेटर साई किशोर का जन्म 6 नवंबर 1996 को तमिलनाडु के मडिपक्कम में हुआ था. उनका पूरा नाम रविश्रीनिवासन साई किशोर है. उनके पिता का नाम रविश्रीनिवासन है और उनकी मां का नाम राजलक्ष्मी है. उनका एक भाई साई प्रसाद और एक बहन लक्षिका श्री है. साई किशोर को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था, इसलिए उन्होंने क्रिकेट को अपने करियर के रूप में चुना.

साई किशोर बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Sai Kishore Biography and Family Details):

साई किशोर का पूरा नाम रविश्रीनिवासन साई किशोर
साई किशोर का डेट ऑफ बर्थ 06 नवंबर 1996
साई किशोर का जन्म स्थान मडिपक्कम, तमिलनाडु, भारत
साई किशोर की उम्र 29 साल
साई किशोर की भूमिका बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज
साई किशोर की जर्सी नंबर 1
साई किशोर के पिता का नाम रविश्रीनिवासन
साई किशोर की माता का नाम राजलक्ष्मी
साई किशोर के भाई का नाम साई प्रसाद
साई किशोर की बहन का नाम लक्षिका श्री
साई किशोर की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
साई किशोर की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

साई किशोर का लुक (Sai Kishore Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 6 फुट 4 इंच
वजन 65 किलोग्राम

साई किशोर की शिक्षा (Sai Kishore Education):

साई किशोर की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने मडिपक्कम के व्यास विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) में स्नातक किया और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर किया है.

साई किशोर का शुरुआती करियर करियर (Sai Kishore Early Career):

Sai Kishore Sai Kishore

साई किशोर ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. 10 साल की उम्र में, उन्होंने अपने घर के पास एक कोचिंग कैंप में दाखिला ले लिया था. वह अपने स्कूल टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे और जल्द ही वह जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने लगे. एक समय साई किशोर स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद क्रिकेट छोड़ना चाहते थे. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला भी लिया.

लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि वह क्रिकेट में ज्यादा अच्छा कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने क्रिकेट को करियर के रूप में चुना. इसके बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दिया.

साई किशोर का घरेलू क्रिकेट करियर (Sai Kishore Domestic Career):

साई किशोर ने 2017 में तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू कर दिया था. 12 मार्च 2017 को उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ तमिलनाडु के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. अपने पहले मैच में साई ने दो विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया. अगले साल, साई किशोर ने 14 मार्च 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. 2018-19 के रणजी सीजन में उन्होंने छह मैचों में 22 विकेट के साथ तमिलनाडु के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे.

8 जनवरी 2018 को उन्होंने 2017-18 जोनल टी20 लीग में आंध्र प्रदेश के खिलाफ तमिलनाडु के लिए अपना ट्वेंटी20 डेब्यू किया. साई किशोर के लिए 2019-20 में घरेलू सीजन काफी शानदार रहा. उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और वे 2019-20 सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिसमें उन्होंने 12 मैचों में 4.63 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लिया. 2019 टीएनपीएल में उन्होंने अपनी घरेलू टीम त्रिची वॉरियर्स की कप्तानी भी संभाली.

साई किशोर का आईपीएल करियर (Sai Kishore IPL Career):

Sai Kishore Sai Kishore

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद, साई किशोर को आईपीएल 2020 नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. फिर उन्हें 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर खरीदा. उन्होंने 10 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और दो विकेट चटकाए.

उन्होंने 2022 आईपीएल सीजन में पांच मैच खेले और 20.17 की औसत से 6 विकेट हासिल किए. गुजरात फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2023 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया, लेकिन उस सीजन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, 2024 आईपीएल सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें बरकरार रखा. साई किशोर ने 2024 सीजन में 5 मैचों में 9.13 के इकोनॉमी रेट से 7 विकेट हासिल किए.

साई किशोर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Sai Kishore International Cricekt Career):

साई किशोर को 2021 में भारत के श्रीलंका दौरे के लिए पांच नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में नामित किया गया था. जनवरी 2022 में, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की टी20I टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था. बाद में, साई किशोर को चीन के हांगझू में हुए 2023 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया. उन्होंने 03 अक्टूबर 2023 को नेपाल के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया. साई ने अब तक तीन टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.75 की औसत से चार विकेट लिए हैं.

साई किशोर का डेब्यू (Sai Kishore Debut):

  • टी20I - 03 अक्टूबर 2023 को नेपाल के खिलाफ, हांगझू में
  • प्रथम श्रेणी - 14-17 अक्टूबर 2017 को त्रिपुरा के खिलाफ, चेन्नई में
  • लिस्ट-ए - 12 मार्च 2017 को गुजरात के खिलाफ, दिल्ली में
  • आईपीएल - 10 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, पुणे में

साई किशोर का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Sai Kishore Career Summary):

बॉलिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
टी20I (T20) 3 3 63 4 15.75 5.25 3/12
प्रथम श्रेणी (FC) 54 96 5401 223 24.21 2.73 7/70
लिस्ट -ए (List A) 67 66 2460 105 23.42 4.43 5/26
आईपीएल (IPL) 25 25 651 32 20.34 8.85 4/33

बैटिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
टी20I (T20) 3
प्रथम श्रेणी (FC) 54 72 929 81 14.51 38.51 0 3 85 30
लिस्ट -ए (List A) 67 41 539 74 18.58 81.91 0 2 35 18
आईपीएल (IPL) 25 5 18 13 4.50 112.50 0 0 0 2

साई किशोर के रिकॉर्ड्स (Sai Kishore Records List):

  • साई किशोर एक रणजी सीजन में 50 विकेट लेने वाले तमिलनाडु के सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं.
  • 2018-19 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए 22 विकेट के साथ अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज.

साई किशोर की गर्लफ्रेंड (Sai Kishore Girlfriend):

बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर साई किशोर की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं.

साई किशोर की नेटवर्थ (Sai Kishore Net Worth):

Sai Kishore With MS Dhoni Sai Kishore With MS Dhoni

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु के क्रिकेटर साई किशोर की नेटवर्थ लगभग 5 करोड़ रुपये है. उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट है और वह घरेलू क्रिकेट मैच फीस और आईपीएल अनुबंधों से अच्छी खासी कमाई करते हैं. साई किशोर को 2026 आईपीएल की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह अपने परिवार के साथ चेन्नई में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जाती है.

  • कुल नेटवर्थ - 5 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 2 करोड़ रुपये

साई किशोर के बारे में कुछ रोचक जानकारियां (Interesting Facts About Sai Kishore):

  • साई किशोर का जन्म 06 नवंबर 1996 को तमिलनाडु के मडिपक्कम में हुआ था.
  • 10 साल की उम्र में, उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अपने घर के पास एक कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण लिया.
  • साई किशोर ने 12 मार्च 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ तमिलनाडु के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. जिसमें उन्होंने 3.62 के इकोनॉमी रेट से दो विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया.
  • साई ने 14 मार्च 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.
  • साई 2018-19 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए छह मैचों में 22 विकेट के साथ अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
  • साई किशोर को आईपीएल 2020 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
  • 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में, उन्हें गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा. 10 मई 2022 को साई ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
  • जून 2021 में, साई किशोर को भारत के श्रीलंका दौरे के लिए पांच नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में नामित किया गया था.
  • 3 अक्टूबर 2023 को साई किशोर ने 2023 एशियाई खेलों नेपाल के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया.

साई किशोर की पिछली 10 पारियां (Sai Kishore last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
तमिलनाडु बनाम बड़ौदा 18 4/90 & 0/21 प्रथम श्रेणी 29 जनवरी 2026
तमिलनाडु बनाम ओडिशा 12 & 40 0/27 & 2/43 प्रथम श्रेणी 22 जनवरी 2026
तमिलनाडु बनाम केरल 4* 2/37 लिस्ट ए 08 जनवरी 2026
तमिलनाडु बनाम त्रिपुरा 1 0/36 लिस्ट ए 06 जनवरी 2026
तमिलनाडु बनाम राजस्थान 0 1/36 लिस्ट ए 03 जनवरी 2026
तमिलनाडु बनाम झारखंड 24 0/45 लिस्ट ए 31 दिसंबर 2025
तमिलनाडु बनाम कर्नाटक 38 1/51 लिस्ट ए 29 दिसंबर 2025
तमिलनाडु बनाम मध्य प्रदेश 13 0/42 लिस्ट ए 26 दिसंबर 2025
तमिलनाडु बनाम पुडुचेरी 7* 2/48 लिस्ट ए 24 दिसंबर 2025
तमिलनाडु बनाम सौराष्ट्र 1 0/34 टी20 08 दिसंबर 2025

हमें आशा है कि आपको साई किशोर का जीवन परिचय (Sai Kishore Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
3 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
91 28 201 160 9 87 10.57 125.62 0 1 8 14
67 41 539 658 12 74 18.58 81.91 0 2 35 18
54 72 929 2412 8 81 14.51 38.51 0 3 85 30
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
3 3 63 12 4 15.75 5.25 3/12 0
91 91 2079 310 100 20.79 6.7 4/6 0
67 66 2460 554.4 105 23.42 4.43 5/26 2
54 96 5401 1975.1 223 24.21 2.73 10/98 14
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

साई किशोर खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com