Mohammed Siraj Biography (Feb 2026): मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ दिलचस्प जानकारियां

Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज

भारत
भारत | गेंदबाज

मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय (Mohammed Siraj Biography):

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद सिराज दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. सिराज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए खेलते हैं. मोहम्मद सिराज आईपीएल इतिहास में एक मैच में दो मेडन ओवर करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. वह अपने घातक यॉर्कर और तेज गति के लिए जाने जाते है. वर्तमान में, सिराज दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ वनडे तेज गेंदबाज है.

मोहम्मद सिराज जन्म और फैमिली (Mohammed Siraj Birth and Family):

Mohammed Siraj Family Mohammed Siraj Family

मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में एक गरीब मुस्लिम परिवार में हुआ. उनके पिता मोहम्मद गौस ऑटोरिक्शा चालक थे, और उनकी मां शबाना बेगम घरेलू काम करती है. उनके बड़े भाई मोहम्मद इस्माइल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. सिराज का बचपन आर्थिक अभाव और संघर्षों से भरा था. उनके लिए क्रिकेट खेलना आसान नहीं था, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने. सिराज ने कड़ी मेहनत करके इस सपने को पूरा किया और अपने परिवार का नाम रोशन किया.

मोहम्मद सिराज बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

मोहम्मद सिराज का पूरा नाम मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज का उपनाम मियां भाई
मोहम्मद सिराज का डेट ऑफ बर्थ 13 मार्च, 1994
मोहम्मद सिराज का जन्म स्थान हैदराबाद, तेलंगाना (भारत)
मोहम्मद सिराज की उम्र 31 साल
मोहम्मद सिराज के पिता का नाम मोहम्मद गौस
मोहम्मद सिराज की माता का नाम शबाना बेगम
मोहम्मद सिराज के भाई का नाम मोहम्मद इस्माइल
मोहम्मद सिराज की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
मोहम्मद सिराज की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

मोहम्मद सिराज का लुक (Mohammed Sirajs looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 10 इंच
वजन 65 किलोग्राम

मोहम्मद सिराज की शिक्षा (Mohammed Siraj's Education):

मोहम्मद सिराज ने सफा जूनियर कॉलेज, नामपल्ली, हैदराबाद से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की. वह केवल बारहवीं पास हैं. परिवार की आर्थिक कमजोरी के कारण सिराज आगे पढ़ाई नहीं कर पाए.

मोहम्मद सिराज का शुरुआती क्रिकेट करियर:

Mohammed Siraj Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज को बचपन से ही क्रिकेट खेलान पसंद था. वे 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता उन्हें हर दिन सौ रूपये देते थे, जिससे वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरते और क्रिकेट अभ्यास करते थे. वह कभी क्रिकेट अकादमी में नहीं गए और न ही उनका कोई कोच था. वह पहले टेनिस बॉल से गली क्रिकेट खेला करते थे. 2015 में सिराज ने पहली बार लेदर बॉल से खेला, जब उनके दोस्त ने उन्हें चारमीनार क्रिकेट क्लब में नेट्स पर बुलाया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने एक मैच में पांच विकेट लिए और अपनी कड़ी मेहनत का फल जल्द ही मिल गया. उन्हें हैदराबाद की अंडर-23 टीम में संभावित खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया.

मोहम्मद सिराज का घरेलू क्रिकेट करियर (Mohammed Siraj's Domestic Cricket Career):

2015 में मोहम्मद सिराज ने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 15 नवंबर 2015 को उन्होंने हैदराबाद टीम के लिए 2015-16 रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने 2015–16 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू किया. 2016-17 रणजी ट्रॉफी में, सिराज 9 मैचों में 18.92 की औसत से 41 विकेट झटके और हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें शेष भारत टीम में खेलने के लिए चुना गया और जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया.

सिराज 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. जिसके बाद उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया. 2019 अक्टूबर में, वे 2019-20 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया बी की टीम में भी शामिल हुए. सिराज फिर सफलता की ओर बढ़ते गए और कभी पीछे नहीं देखा.

मोहम्मद सिराज का आईपीएल करियर (Mohammed Siraj's IPL Career):

Mohammed Siraj Mohammed Siraj

रणजी ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने 2017 में आईपीएल में डेब्यू किया था. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सिराज को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. जो उनके बेस प्राइस से 13 गुना अधिक था. 2017 आईपीएल में उन्होंने 6 मैच खेले और 4/32 की औसत से 10 विकेट लिए. 2018 में सनराइजर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था. फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 2.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया. उन्होंने उस सीजन में 11 मैच खेले और 11 विकेट लिए.

आईपीएल 2020 की मिनी नीलामी में आरसीबी ने सिराज को बरकरार रखा. 21 अक्टूबर को आईपीएल 2020 में एक लीग मैच में मोहम्मद सिराज ने दो मेडन ओवर फेंककर इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाले पहले और एकमात्र गेंदबाज हैं. आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा-ऑक्शन से पहले 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया. उस सीजन में, सिराज ने 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट लिए. लेकिन सिराज ने आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 7.50 की औसत से 19 विकेट हासिल किए.

मोहम्मद सिराज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Mohammed Siraj's International Cricket Career):

टी20 क्रिकेट–

2017 में मोहम्मद सिराज ने अपनी बेहतरीन आईपीएल गेंदबाजी से बीसीसीआई चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्होंने 4 नवंबर 2017 को अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला और चार ओवरों में 53 रन देकर 1 विकेट लिया. वे कीवी कप्तान केन विलियमसन के साथ टी20I में अपना पहला विकेट लिया. सिराज ने अब तक 8 टी20I मैच में 11 विकेट लिए हैं, 26.72 की औसत से. टी20I में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 है.

वनडे क्रिकेट–

दिसंबर 2018 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया. 15 जनवरी 2019 को, सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में वनडे डेब्यू किया. उस मैच में सिराज महंगे साबित हुए और कोई विकेट भी नहीं ले सके. हालांकि, फरवरी 2022 में, तीन साल के इंतजार के बाद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में वापसी की और सभी को अपने सटीक यॉर्कर और तेज गति से प्रभावित किया.

2022 में खेले गए 12 मैचों में मोहम्मद सिराज ने 24/4.45 की औसत से 18 विकेट लिए हैं और जनवरी 2023 में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक बन गए. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में 21 रन देकर 6 विकेट झटके, जिससे श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 50 रन पर सिमट गई और भारत ने 6.1 ओवर में पूरे 10 विकेट से जीत हासिल की.

टेस्ट क्रिकेट–

2020 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मोहम्मद सिराज को भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया. हालांकि, जब वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, तो उन्हें पिता के निधन की दुखद खबर मिली. लेकिन सिराज ने टीम में रहने का निर्णय लिया और 26 दिसंबर 2020 को बॉक्सिंग डे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने दो पारियों में पांच विकेट लिए, जिससे भारत ने मैच को आठ विकेट से जीत हासिल की. बता दें कि सिराज ने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं. उसने 39 पारियों में 30.23 की औसत से 59 विकेट हासिल किए हैं.

मोहम्मद सिराज का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Mohammed Siraj's International Debut):

  • टेस्ट डेब्यू- 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में
  • वनडे डेब्यू- 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में
  • टी20 डेब्यू- 4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में

मोहम्मद सिराज का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Mohammed Siraj's Career Summary):

Mohammed Siraj Mohammed Siraj

बॉलिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट इकॉनोमी औसत सर्वश्रेष्ठ
टेस्ट (Test) 45 84 4124 139 3.53 29.66 6/15
वनडे (ODI) 50 49 1925 76 5.13 25.32 6/21
टी20I (T20I) 17 17 481 17 7.75 28.29 4/17
आईपीएल (IPL) 108 108 3349 109 8.73 30.72 4/17

बैटिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक दोहराशतक अर्धशतक
टेस्ट (Test) 45 61 154 16* 4.40 33.99 0 0 0
वनडे (ODI) 50 21 57 9* 7.12 42.53 0 0 0
टी20I (T20I) 17 4 14 7* 7.0 87.50 0 0 0
आईपीएल (IPL) 108 26 112 14* 11.20 91.05 0 0 0

मोहम्मद सिराज के रिकॉर्ड (Mohammed Siraj's Records):

  • 2015-16 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान हैदराबाद के लिए सिराज ने सिर्फ 9 मैचों में रिकॉर्ड 41 विकेट लेने वाले गेंदबाज.
  • सिराज 2017-18 में विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.
  • सिराज आईपीएल इतिहास में 2020 सीज़न के दौरान एक ही गेम में दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले और एकमात्र गेंदबाज हैं.
  • वनडे में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज.
  • वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज 5 विकेट (16 डिलीवरी) लेने वाले गेंदबाज.
  • जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के चौथे टेस्ट के दौरान अपना पहला पांच विकेट लेने का कारनामा किया.
  • 6/21 करियर का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा और वनडे में 6 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज.

मोहम्मद सिराज पसंद और नापसंद (Mohammed Siraj’s Likes and Dislikes):

पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली
पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियम राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और गोविंदा
पसंदीदा खाना बिरयानी
टीम के खिलाफ खेलना पसंद पाकिस्तान

मोहम्मद सिराज की नेटवर्थ (Mohammed Siraj’s Net Worth):

Mohammed Siraj Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज ने भले ही बचपन में गरीबी में बिताया हो, लेकिन आज करोड़ों के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद सिराज के पास लगभग 47 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. बीसीसीआई की सैलरी, आईपीएल और विज्ञापन उनकी मुख्य आय का स्रोत हैं. सिराज बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड बी के खिलाड़ी है. जिससे उन्हें प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये की कमाई होती है. जबकि टी20आई मैचों के लिए उन्हें 3 लाख रुपये मिलते हैं, वनडे मैचों के लिए 6 लाख रुपये मिलते हैं और टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं. 2023 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. सिराज को ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई होती है. सिराज के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में आलीशान घर है.

मोहम्मद सिराज की कुल सम्पत्ति (Net worth) 50 करोड़ रुपये
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट सैलरी 3 करोड़ रुपये
टेस्ट मैच फीस 15 लाख रुपये
वनडे मैच फीस 6 लाख रुपये
टी20 मैच की फीस 3 लाख रुपये
आईपीएल 12.25 करोड़ रुपये

मोहम्मद सिराज ब्रांड एंडोर्समेंट (Mohammed Siraj Brand Endorsement):

  • Be O Man
  • CoinSwitchKuber
  • Crash on the Run
  • MyFitness

मोहम्मद सिराज कार कलेक्शन (Mohammed Siraj Car Collection):

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कार कलेक्श में कई महंगी गाड़ियां शामिल है. सिराज के पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़, रेंज रोवर वोग, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार हैं.

कार कीमत
मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास 1.80 करोड़ रुपये
बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़ 68.90 लाख रुपये
रेंज रोवर वोग 1.90 करोड़ रुपये
टोयोटा फॉर्च्यूनर 33.43 लाख रुपये
महिंद्रा थार 10.98 लाख रुपये

मोहम्मद सिराज विवाद (Mohammed Siraj Controversy):

10 जनवरी 2021 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज को भीड़ के द्वारा नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था. मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों ने सिराज को "ब्राउन डॉग" और "बिग मंकी" कहा. तब सिराज ने ऑन-फील्ड अंपायर से शिकायत की. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में इस घटना के लिए माफी मांगी.

मोहम्मद सिराज से जुड़े कुछ दिलचस्प जानकारियां (Mohammed Siraj’s Interesting Facts):

  • मोहम्मद सिराज का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, उनके पिता एक ऑटो-रिक्शा चालक थे और उनकी मां घरों में काम करती थीं.
  • सिराज कभी किसी क्रिकेट अकेडमी में नहीं गए और ना ही उनका कोई कोच था.
  • उन्होंने एक बल्लेबाज के रूप में क्रिकेट खेलना शुरू किया, लेकिन बाद में एक गेंदबाज के रूप में उभरे.
  • शुरुआत में सिराज हैदराबाद के चारमीनार क्रिकेट क्लब से जुड़े.
  • 2015-16 रणजी सीजन सिराज के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. उन्होंने 9 मैचों में 41 विकेट के साथ सीजन समाप्त किया, जिस बदौलत ईरानी कप के लिए 'शेष भारत' टीम में उनका चयन हुआ.
  • सिराज को आईपीएल 2017 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था.
  • सिराज आमतौर पर 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बॉलिंग करते हैं. उनकी पसंदीदा गेंद यॉर्कर गेंद है.

मोहम्मद सिराज की पिछली 10 पारियां (Mohammed Siraj’s last 10 Innings):

मैच फॉर्मेट विकेट तारीख
भारत बनाम अमेरिका टी20आई 3/29 07 फरवरी 2026
हैदराबाद बनाम छत्तीसगढ़ प्रथम श्रेणी 4/56 & 1/62 29 जनवरी 2026
हैदराबाद बनाम मुंबई प्रथम श्रेणी 1/106 22 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड एकदिवसीय 1/43 18 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड एकदिवसीय 0/41 14 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड एकदिवसीय 2/40 11 जनवरी 2026
हैदराबाद बनाम जम्मू और कश्मीर लिस्ट ए 2/45 08 जनवरी 2026
हैदराबाद बनाम बंगाल लिस्ट ए 4/58 06 जनवरी 2026
हैदराबाद बनाम चंडीगढ़ लिस्ट ए 1/19 03 जनवरी 2026
हैदराबाद बनाम हरियाणा टी20 1/37 16 दिसंबर 2025

हमें आशा है कि आपको मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय (Mohammed Siraj’s Biography in Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
45 61 154 453 26 16 4.4 33.99 0 0 16 2
50 21 57 134 13 9 7.12 42.53 0 0 3 0
17 4 14 16 2 7 7 87.5 0 0 1 0
161 39 154 181 20 14 8.1 85.08 0 0 14 4
98 51 217 325 25 36 8.34 66.76 0 0 20 3
90 118 591 1211 35 46 7.12 48.8 0 0 71 15
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
45 84 4124 1167.5 139 29.66 3.53 9/190 5
50 49 1925 375.1 76 25.32 5.13 6/21 1
17 17 481 62 17 28.29 7.75 4/17 0
161 160 4774 578.5 186 25.66 8.24 4/17 0
98 97 3864 750.1 164 23.56 5.15 6/21 4
90 164 8396 2516.2 315 26.65 3.33 11/136 10
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

अन्य India खिलाड़ी

Axar Patel
all

अक्षर पटेल

हरफनमौला

Sanju Samson
wk

संजू सैमसन

विकेटकीपर

Hardik Pandya
all

हार्दिक पंड्या

हरफनमौला

Kuldeep Yadav
bowl

कुलदीप यादव

गेंदबाज

Ishan Kishan
wk

ईशान किशन

विकेटकीपर

Washington Sundar
all

वॉशिंगटन सुंदर

हरफनमौला

Rinku Singh
bat

रिंकू सिंह

बल्लेबाज

Shivam Dube
bat

शिवम दुबे

बल्लेबाज

मोहम्मद सिराज खबरें

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) से सम्बंधित प्रश्न

मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हुआ था.

मोहम्मद सिराज हैदराबाद के रहने वाले हैं.

सिराज ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था.

मोहम्मद सिराज की पत्नी का कोई नहीं है क्योंकि वह अविवाहित हैं.
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com