Abhishek Sharma Biography (Feb 2026): अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, गर्लफ्रेंड, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

भारत
भारत | बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय (Abhishek Sharma Biography In Hindi):

अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी हैं और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं. अभिषेक शर्मा घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं. अभिषेक शर्मा 2024 आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से सुर्खियों में आए थे. 6 जुलाई 2024 को उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था.

अभिषेक शर्मा का जन्म और परिवार (Abhishek Sharma Birth and Family):

Abhishek Sharma Family Abhishek Sharma Family

भारतीय युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सिंतबर 2000 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा भी अपने समय में क्रिकेट खेला करते थे और अभी बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते हैं. जबकि उनकी मां मंजू शर्मा, जो एक गृहणी हैं. अभिषेक शर्मा की दो बहनें हैं, जिनका नाम सानिया शर्मा और कोमल शर्मा है. उन्होंने महज 3 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और उनके पिता ही उनके पहले कोच बने.

अभिषेक शर्मा बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Abhishek Sharma Biography and Family Details):

अभिषेक शर्मा का पूरा नाम अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा का डेट ऑफ बर्थ 4 सिंतबर 2000
अभिषेक शर्मा का जन्म स्थान अमृतसर, पंजाब, पंजाब
अभिषेक शर्मा की उम्र 25 साल
अभिषेक शर्मा की भूमिका बैटिंग ऑलराउंडर
अभिषेक शर्मा की जर्सी नंबर 4
अभिषेक शर्मा के पिता का नाम राजकुमार शर्मा
अभिषेक शर्मा की माता का नाम मंजू शर्मा
अभिषेक शर्मा की बहन का नाम कोमल शर्मा और सानिया शर्मा
अभिषेक शर्मा की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

अभिषेक शर्मा का लुक (Abhishek Sharma Looks):

रंग गोरा
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 8 इंच
वजन 60 किलोग्राम

अभिषेक शर्मा की शिक्षा (Abhishek Sharma Education):

अभिषेक शर्मा की शिक्षा की बात करें तो, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमृतसर से प्राप्त की है. वह पढ़ाई में काफी होनहार थे और उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. इसके साथ ही अभिषक ने गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्लब में क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली.

अभिषेक शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma Domestic Career):

Abhishek Sharma Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने पंजाब के लिए अंडर-19 स्तर में खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की. उन्होंने 2015-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा ने 25 फरवरी 2017 को विदर्भ के खिलाफ पंजाब के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया. अपने पहले मैच में उन्होंने 46 रन बनाए और 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद अभिषेक ने 6 अक्टूबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने 94 रन की शानदार पारी खेली और एक विकेट अपने नाम किया.

दिसंबर 2017 में, अभिषेक शर्मा को 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई. 28 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए, अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाया. 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने पंजाब टीम की कप्तानी भी संभाली. उन्होंने 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 51 गेंदों पर 112 रन बनाकर पंजाब को 275/6 का स्कोर बनाने में मदद की. उनके इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला.

अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर (Abhishek Sharma IPL Career):

Abhishek Sharma Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने 2018 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उन्हें 2018 आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 55 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 12 मई 2018 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और केवल 19 गेंदों पर 46 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया. हालांकि, दिल्ली की ओर से अभिषेक को ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिला. जिसके बाद 2019 में अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया. तब से वह SRH फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं और काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर अभिषेक शर्मा को फिर से खरीदा. 2022 सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले और 133.13 के स्ट्राइक रेट से कुल 426 रन बनाए. अभिषेक ने 2023 आईपीएल सीजन में 11 मैचों में 14.95 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए. हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए बरकरार रखा. 2024 सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 204.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 484 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने अपना सर्वोच्च स्कोर 75* रन बनाया और खूब सुर्खियां बटोरीं.

अभिषेक शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma International Cricket Career):

Abhishek Sharma Abhishek Sharma

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया. उन्होंने 6 जुलाई 2024 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू किया. 7 जुलाई को उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में अपना पहला टी20 शतक बनाया. अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक के साथ, शर्मा सबसे कम पारियों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

अभिषेक शर्मा का डेब्यू (Abhishek Sharma Debut):

  • टी20I – 06 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे में
  • प्रथम श्रेणी – 06-09 अक्टूबर 2017 को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ, धर्मशाला में
  • लिस्ट-ए – 25 फरवरी 2017 को विदर्भ के खिलाफ, दिल्ली में
  • आईपीएल – 12 मई 2018 को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ, दिल्ली में

अभिषेक शर्मा का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Abhishek Sharma Career Summary):

बैटिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्रइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
टी20I (T20I) 40 39 1297 135 35.05 193.29 2 8 123 28
प्रथम श्रेणी (FC) 24 37 1071 100 30.60 70.46 1 5 131 30
लिस्ट -ए (List A) 69 68 2196 170 33.78 100.18 4 8 266 69
आईपीएल (IPL) 77 74 1816 141 27.10 163.01 1 9 174 101

बॉलिंग–

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन विकेट औसत इकोनॉमी रेट सर्वश्रेष्ठ
टी20I (T20I) 40 17 224 6 37.33 8.78 2/3
प्रथम श्रेणी (FC) 24 27 982 20 49.10 3.51 4/136
लिस्ट -ए (List A) 69 51 1545 41 37.68 4.88 4/56
आईपीएल (IPL) 77 32 501 11 45.54 8.94 2/4

अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड्स (Abhishek Sharma Records List):

  • विजय मर्चेंट ट्रॉफी (2015-2016) में सर्वोच्च स्कोरर और उसी टूर्नामेंट में 57 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी.
  • अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में शतक (2 पारी) बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं.

अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड (Abhishek Sharma Girlfriend):

अभिषेक शर्मा का नाम पिछले कुछ सालो से कई हसीनाओ के साथ जोड़ा गया है.हालांकि, अभिषेक फिलहाल सिंगल है और अपने खेल पर ध्यान दे रहे है.

अभिषेक शर्मा नेटवर्थ (Abhishek Sharma Net Worth):

अभिषेक शर्मा ने काफी कम उम्र में अपने खेल से लोगों का दिल जीता है और काफी नाम कमाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक शर्मा के पास लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वह घरेलू क्रिकेट मैचों और आईपीएल अनुबंधों से अच्छी खासी कमाई करते हैं. अभिषेक को 2023 आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. हालांकि, अभिषेक शर्मा के घर और अन्य संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध नहीं है.

  • कुल नेटवर्थ – 20-25 करोड़ रुपये
  • आईपीएल – 14 करोड़ रुपये

अभिषेक शर्मा से जुड़े विवाद (Abhishek Sharma Controversy):

Abhishek Sharma's Girlfriend Abhishek Sharma's Girlfriend

पंजाब के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हाल ही में एक विवाद में घिर चुके हैं. दरअसल, 20 फरवरी 2024 को, कथित तौर पर अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड और मॉडल तान्या सिंह ने गुजरात के सूरत में अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जांच में पुलिस को पता चला कि तान्या ने आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को की थी, जिसके बाद उन्होंने आगे की पूछताछ के लिए शर्मा को नोटिस भेजा. बाद में, पता चला कि पुलिस को तान्या के फोन में दोनों की कई सेल्फी मिलीं. कथित तौर पर, वे रिलेशनशिप में थे और उनका ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद शर्मा ने तान्या से बात करना बंद कर दिया था.

अभिषेक शर्मा के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Abhishek Sharma):

  • भारतीय युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सिंतबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था.
  • अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा भी खुद क्रिकेट खेला करते थे और अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे. वह अभी बैंक ऑफ इंडिया में काम करते हैं.
  • अभिषेक ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उनके पिता ने ही उनके पहले कोच थे.
  • अभिषेक शर्मा ने 25 फरवरी 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की और 6 अक्टूबर 2017 को उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.
  • 2018 में न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम को विश्व कप जीतने में मदद की. उन्होंने कुछ मैचों में इंडिया ए के लिए भी खेला है.
  • 2018 आईपीएल की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा. 12 मई 2018 को उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और 242 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 46 रन बनाए.
  • अभिषेक ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलना शुरू किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2022 की मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर अपनी टीम में शामिल किया, जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.
  • 2022 आईपीएल में, अभिषेक शर्मा ने 14 मैच खेले और 133.13 के स्ट्राइक रेट से कुल 426 रन बनाए.
  • 2022-23 रणजी सीजन में उन्होंने पंजाब टीम की कप्तानी भी की. उन्होंने 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के दौरान 51 गेंदों पर 112 रन बनाकर पंजाब को 6 विकेट पर 275 रन बनाने में मदद की. यह किसी भी भारतीय टी20 टीम द्वारा सर्वाधिक टी20 स्कोर है और एक पारी में सर्वाधिक छक्के (22) भी हैं.
  • वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं.
  • अभिषेक को क्रिकेट अलावा गोल्फ खेलना भी काफी पसंद है.

अभिषेक शर्मा की पिछली 10 पारियां (Abhishek Sharma last 10 Innings):

मैच रन विकेट प्रारूप तारीख
भारत बनाम पाकिस्तान 0 - टी20I 15 फ़रवरी 2026
भारत बनाम यूएसए 0 - टी20I 07 फ़रवरी 2026
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 24* 2/32 टी20I 04 फ़रवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 30 0/13 टी20I 31 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 0 - टी20I 28 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 68* - टी20I 25 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 0 0/12 टी20I 23 जनवरी 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड 84 0/3 टी20I 21 जनवरी 2026
पंजाब बनाम मुंबई 8 0/30 प्रथम श्रेणी 08 जनवरी 2026
पंजाब बनाम उत्तराखंड 30 2/39 प्रथम श्रेणी 29 दिसंबर 2025

हमें आशा है कि आपको अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय (Abhishek Sharma Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
177 173 5115 2958 16 148 32.57 172.92 8 30 479 317
69 68 2196 2192 3 170 33.78 100.18 4 8 266 69
24 37 1071 1520 2 100 30.6 70.46 1 5 131 30
42 41 1312 686 2 135 33.64 191.25 2 8 125 89
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
177 93 1510 198.3 54 27.96 7.6 3/7 0
69 51 1545 316 41 37.68 4.88 4/56 0
24 27 982 279 20 49.1 3.51 4/136 0
42 18 234 26.3 6 39 8.83 2/3 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

अन्य India खिलाड़ी

Axar Patel
all

अक्षर पटेल

हरफनमौला

Sanju Samson
wk

संजू सैमसन

विकेटकीपर

Hardik Pandya
all

हार्दिक पंड्या

हरफनमौला

Kuldeep Yadav
bowl

कुलदीप यादव

गेंदबाज

Ishan Kishan
wk

ईशान किशन

विकेटकीपर

Washington Sundar
all

वॉशिंगटन सुंदर

हरफनमौला

Rinku Singh
bat

रिंकू सिंह

बल्लेबाज

Shivam Dube
bat

शिवम दुबे

बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com