SRH vs KKR Today Match Prediction, Match 45- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 02 May 2026, 12:37 PM | Updated - 02 May 2026, 12:38 PM
Table of Contents
SRH vs KKR Today Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच टूर्नामेंट का 45वा मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। सनराइजर्स ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है वह 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाए हैं।
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स को सुपर ओवर में हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। रिंकू सिंह इस मैच में टॉप परफॉर्मर रहे हैं। कोलकाता इस समय 5 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए नाइट राइडर्स को अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SRH vs KKR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (SRH vs KKR Match Details):
| मैच | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| स्टेडियम | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
| मैच की तारीख | 3 मई 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SRH vs KKR Head-to-Head):
मैच: 10
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 4
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (SRH vs KKR Recent Form):
सनराइजर्स हैदराबाद: W, W, W, W, W
कोलकाता नाइट राइडर्स: W, W, L, L, L
सनराइजर्स हैदराबाद की हालिया फॉर्म अच्छी है।
पिच रिपोर्ट (SRH vs KKR Pitch Report- नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
हैदराबाद की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है, हालांकि यहां दूसरी पारी में ओस के चलते गेंदबाजों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस IPL सीजन में यहां अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 200+ स्कोर देखने को मिला है।
यहां अब तक कुल 85 IPL मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 42% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 56% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 166 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 155 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (66%) |
SRH vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 175–185
मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना
SRH vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 65–70
अनुमानित कुल स्कोर: 220–230
मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (SRH vs KKR Playing XI Today):
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-XI:
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-XI:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
टॉप बल्लेबाज (SRH vs KKR Top Scorer Prediction)
हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है। इन्होंने 9 पारियों में 414 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में अच्छी पारी खेल सकते हैं।
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 45 रन बनाए हैं, ये अभी तक 425 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (SRH vs KKR Top Bowler Prediction)
ईशान मलिंगा 15 विकेटों के साथ सनराइजर्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुंबई के खिलाफ इन्होंने सिर्फ 29 रन देकर 1 विकेट लिया है इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है
सुनील नरेन कोलकाता के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने 6.67 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।
SRH vs KKR Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट में शानदार फार्म में है। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तथा पैट कमिंस के आने के बाद गेंदबाजी यूनिट भी संतुलित नजर आ रही है। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तथा तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की संभावना: 60%
कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की संभावना: 40%
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड:
सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्क्वाड: ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, ब्रायडन कार्से, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पायने, अमित कुमार, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा, क्रेन्स फुलेट्रा
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Kolkata Knight Riders Sunrisers Hyderabad SRH vs KKR IPL 2026 SRH vs KKR Today Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।