RCB vs CSK Today Match Prediction, 11th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 05 Apr 2026, 08:44 AM | Updated - 05 Apr 2026, 11:27 AM

RCB vs CSK Today Match Prediction
RCB vs CSK IPL 2026

RCB vs CSK Today Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स के खिलाफ जैकब डफी ने 3 विकेट लिए हैं और यह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं रॉयल चैलेंजर्स इस मैच में दूसरी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत टूर्नामेंट में खराब रही है।

पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारने के बाद चेन्नई को दूसरे मैच में पंजाब के खिलाफ भी 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में इस समय अंतिम स्थान पर है। इस मैच में चेन्नई को अपने प्रमुख बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RCB vs CSK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (RCB vs CSK Today Match Prediction):

मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स
स्टेडियम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
मैच की तारीख 5 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RCB vs CSK Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 4

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (RCB vs CSK Recent Form):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: W, W, W, W, L

चेन्नई सुपर किंग्स: L, W, L, W, L

पिच रिपोर्ट (RCB vs CSK Pitch Report- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 103 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 41%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 53%
औसत स्कोर 169
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल

RCB vs CSK Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

RCB vs CSK Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 65–70

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–220

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (RCB vs CSK Playing XI Today):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI:

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-XI:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

टॉप बल्लेबाज (RCB vs CSK Top Scorer Prediction)

  • देवदत्त पडिक्कल ने सनराइजर्स के खिलाफ मात्र 26 गेंद में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • विराट कोहली ने भी आईपीएल में जबरदस्त शुरुआत की है इन्होंने 38 गेंदों में 59 रन की नाबाद खेली है। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (RCB vs CSK Top Bowler Prediction)

  • जैकब डफी सनराइजर्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं इन्होंने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

  • अंशुल कंबोज चेन्नई की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इन्होंने दोनों मैचों में विकेट निकाले हैं। वे 4 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

RCB vs CSK Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ पिछले 3 मैच जीते हैं। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की हालिया फॉर्म भी अच्छी है और इस मैच में होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा भी मिलेगा। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स लगातार 2 मैच हार चुकी है, जिससे टीम का मनोबल नीचे है। इसलिए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बढ़त बनाए हुए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 70%

चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने की संभावना: 30%

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Royal Challengers Bangalore chennai super kings RCB vs CSK Indian Premier League (IPL) RCB vs CSK Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com